Auto Expo 2023 नोएडा में चल रहा है। यहां आपको एक से बढ़कर एक गाड़ी देखने को मिल रही है। हजारों लोग Auto Expo 2023 में प्रतिदिन विजिट कर रहें हैं। इस बार आपको यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की काफी धूमधाम देखने को मिल रही है। यहां आपको कमर्शियल व्हीकल की रेंज में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देखने को आसानी से मिल रहें हैं। यही पर आप इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्‍शा ईब्‍लू रोजी (E Auto Rickshaw Eblu Rosy) को देख सकते हैं। इस ई-रिक्शा को रायपुर की कंपनी गोदावरी ने निर्मित किया है। इस रिक्शा की रेंज तथा इसके एडवांस फीचर्स इस रिक्शा को सभी से ख़ास बनाते हैं।

बेहद मजबूत ओर सिक्योर है यह ई-रिक्शा

आपको बता दें की इस ई-रिक्शा का निर्माण डीसीपीडी पैनल से हुआ है। ये वेहद मजबूत होते हैं। इनका इस्तेमाल वॉल्वो की लग्जरी बसों के केबिन बनाने में किया जाता है। इस प्रकार से देखा जाए तो यह रिक्शा वेहद मजबूत तथा सुरक्षित है। इस मैटेरियल का उपयोग पहली बार किसी कंपनी ने रिक्शा बनाने के लिए किया है।

देता है 160KM की रेंज

आपको जानकारी दे दें की यह ई-रिक्शा मात्र 7 घंटे की चार्जिंग में आपको 160 किमी की रेंज देता है। रिपोर्ट के अनुसार इस रिक्शा में 200 एएच की लिथियम आयन बैटरी पैक को लगाया गया है। इसको पूरी तरह से चार्ज होने में मात्र 6 यूनिट बिजली खर्च होती है। बता दें कि इस रिक्शा की एक्स शो-रूम कीमत 3.39 लाख रुपए है।

इस ई-रिक्शा में मिलेंगे बेहतर इन फीचर्स

इस रिक्शा में नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह रिक्शा आपके ब्रेक लगाते ही बैटरी को चार्ज करना शुरू कर देता है। इस तकनीक को रीजनरेटिव ब्रेक सिस्टम कहते हैं। इसका इस्तेमाल बड़ी कंपनियां ई-कारों में करती हैं। इसमें आपको हैलोजन लैंप्स के साथ डुअल हैड लैंप तथा हाईड्रॉलिक ब्रेक्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। डीसीपीडी पैनल से इस रिक्शा की छत का निर्माण किया गया है। रिक्शा का बॉडी स्ट्रक्चर स्टील फ्रेम से निर्मित किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें इंडिपेंडेंट सस्पेंशन सिस्टम भी दिया हुआ है।