Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileHonda की यह बाइक निकालेगी Apache की हेकड़ी, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Honda की यह बाइक निकालेगी Apache की हेकड़ी, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

आज हम आपको Honda की Honda SP 125 बाइक के बारे में जानकारी दे रहें हैं। यह बाइक काफी ज्यादा लोकप्रिय है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनों में ही इस बाइक की काफी डिमांड है। यदि आप किसी ऐसी बाइक को खरीदना चाहते हैं जो पको शानदार माइलेज के साथ में जबरदस्त परफॉर्मेंस भी प्रदान करे तो बता दें की Honda SP 125 बाइक आपके लिए एक अच्छा विकप साबित हो सकती है। आइये अब हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

- Advertisement -

मिलेगा स्टाइलिश लुक

आपको बता दें की Honda SP 125 बाइक में कंपनी ने कई सारे बदलाव किये हैं। इसके अब आपको सिंगल पॉड हेडलाइट, बॉडी कलर्ड हेडलाइट काउल, फ्रंट फेंडर जैसी सुविधाएं दी हुई हैं। इसके अलावा इसमें फ्यूल टैंक श्राउड, ग्रैब रेल और क्रोम हीट शील्ड के साथ साइड-स्लंग एग्जॉस्ट भी दिया जा रहा है। ये सभी फीचर्स इस बाइक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाते हैं। अतः यह बाइक Apache को सीधी टक्कर देने में सक्षम है।

मिलता है दमदार इंजन

Honda SP 125 बाइक में आपको काफी जबरदस्त इंजन दिया गया है। बता दें की इसमें 10.7 BHP पावर का इंजन दिया गया है। यह इंजन 10.9 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। इस इंजन के साथ में ACG स्टार्टर मोटर और 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इस बाइक में फ्यूल पंप फ्यूल टैंक के बाहर लगाया गया है। ARAI के मुताबिक इस बाइक का माइलेज 65.00 kmpl है, जो की इसको फ्यूल-एफिशिएंट बाइक बनाता है। इस इंजन के साथ यह बाइक आपको शांत और स्मूथ राइड का अनुभव कराती है।

- Advertisement -

जान लें फीचर्स

इस बाइक में काफी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। बता दें की इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 100 mm वाइड रियर टायर, LED हेडलाइट, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, इंटीग्रेटेड पास लाइट स्विच और अलॉय व्हील्स जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें डिस्टेंस टू एम्प्टी, एवरेज माइलेज, रियल-टाइम माइलेज, इको इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर जैसी कई सुविधाएं भी इसमें मिलती हैं। इस बाइक को आप ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू और एक नया मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

वेरिएंट तथा कीमत

आपको जानकारी दे दें की यह बाइक दो वेरिएंट में लांच की गई है। इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 89,131 रुपये के आसपास हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी बाइक डीलर से मिल सकते हैं।

 

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular