Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileटाटा की ये SUV है कोहिनूर हिरा, 'अजुरा' नेमप्लेट उड़ा देगी धज्जियां,...

टाटा की ये SUV है कोहिनूर हिरा, ‘अजुरा’ नेमप्लेट उड़ा देगी धज्जियां, जाने कितनी होगी कीमत

आपको बता दें कि हालही में टाटा मोटर्स ने भारत में अजुरा नाम से ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया है। ट्रेडमार्क के अनुसार इसका इस्तेमाल लैंडमार्क व्हीकल तथा उसके पार्ट्स के लिए किया जाएगा। इनका उपयोग टाटा मोटर्स के अपकमिंग वाहनों पर किये जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन हम आपको बता दें की कभी कभी निर्माता एक से ज्यादा ट्रेडमार्क को फाइल करते हैं। इससे पहले कंपनी ने फ्रेस्ट नाम से भी ट्रेडमार्क को फाइल किया था।

- Advertisement -

कर्व तथा सिएरा ईवी पर कार्य कर रही है कंपनी

जानकारी दे दें की कंपनी अभी कर्व तथा सिएरा ईवी पर काम कर रही है। हालांकि सिएरा की लांचिंग अभी कुछ वर्ष बाद की जायेगी। इन दो वाहनों के अलावा टाटा मोटर्स हैरियर, पंच तथा सफारी के इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी विकसित कर रही है। जिनके लांच होने की उम्मीद निकट भविष्य में है। कर्व को सबसे पहले इसके ईवी वेरिएंट में लांच किया जाएगा। इसको अगले वश किसी भी समय लांच किया जा सकता है।

नई नेक्सन में मिल सकता है कर्व का पावर

आपको बता दें कि कर्व के पावर ट्रेन को नई नेक्सन के साथ शेयर किया जा सकता है। इसको हालही में अनवील किया गया है। यह लगभग 145bhp की पावर का आउटपुट देने में सक्षम है। कर्व Gen2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। इसी कारण दावा किया जा रहा है की यह एक बार चार्ज करने में 400 से 500 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी।

- Advertisement -

कर्व का ICE वेरिएंट

इसका ICE वेरिएंट टाटा के पेट्रोल इंजन की नई रेंज के साथ आ सकता है। जिसको ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। इसमें 1.2 लीटर टर्बो इंजन भी शामिल है। जो की 123bhp की पावर को जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल युनिट तथा 7 स्पीड ड्यूल क्लच शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यह भी उम्मीद की जा रही है की टाटा मोटर्स अपना 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करे। जो की 168bph की पावर को जेनरेट करता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular