Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileसांप और नेवले की लड़ाई में हमेशा क्यों जीतता है नेवला, कारण...

सांप और नेवले की लड़ाई में हमेशा क्यों जीतता है नेवला, कारण जान रह जाएंगे हैरान

सांप और नेवले की लड़ाई को अपने देखा भले ही न हो लेकिन आपने इसके बारे में पढ़ा या सुना जरूर होगा ही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लड़ाई में हमेशा नेवला ही क्यों जीतता है। क्या कारण है कि नेवले पर सांप के जहर का असर नहीं होता है। आज हम आपको इन सवालों के जवाब ही यहां दे रहें हैं।

- Advertisement -

पूछा गया था यह सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा के एक यूजर ने इस सवाल को पूछा था। उसने पूछा था कि सांप और नेवले की लड़ाई में हमेशा नेवला ही क्यों जीतता है। उस पर सांप के जहर का प्रभाव क्यों नहीं होता है। इस सवाल का जवाब कई लोगों ने दिया है। हम आपको दिए गए जवाबों का सारांश यहां बता रहें हैं।

इस कारण से हमेशा जीत जाता है नेवला

आपको बता दें कि नेवले की दृष्टि में सांप हमेशा भोज्य पदार्थ ही होता है लेकिन सांप इस खतरे को भाँप लेता है और खुद की या अपने बच्चों की रक्षा के लिए सांप ही सबसे पहले आक्रमक हो जाता है।

- Advertisement -

लड़ाई के दौरान सांप कई बार नेवले को काटता है लेकिन नेवले पर सांप के जहर का कोई प्रभाव नहीं होता है। इसका कारण नेवले के शरीर का एसिटाइलकोलिन पदार्थ होता है जो की सांप के जहर के प्रभाव को कम कर देता है। इसी कारण नेवला मरने से बच जाता है और हमेशा लड़ाई में जीत जाता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular