यामाहा जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी है। जो दो पहिया वाहन को निर्मित करती आई है। इसके वाहन भारत में काफी लंबे समय से इस्तेमाल किये जाते रहें हैं। भारत के लोग यामाहा के वाहनों पर इसलिए भरोसा भी करते हैं। लेकिन अब यामाहा तीन पहियों वाली इलेक्ट्रिक बाइक को लांच करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक होने वाली है।

इस बाइक में होंगे तीन पहिये

इसके डिजाइन को कंपनी ने काफी आकर्षक बनाया है। बताया जा रहा है इस बाइक में आपको दो नहीं बल्कि तीन पहिये मिलेंगे। इस बाइक में कंपनी ने काफी बारीकी से कार्य किया है ताकी ग्राहक को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। देखने पर इसका लुक धाकड़ और डिजाइन आकर्षक लगता है। यामाहा बाइक को जापान के ही ऑटो एक्सपो में पेश किया था। जहां पर लोगों ने इसको काफी पसंद किया है। कंपनी ने इस बाइक को Yamaha Tricera नाम दिया है।

पिछले पहिये करेंगे मूव

आपको जानकारी दे दें कि इस बाइक में सिर्फ पिछले पहिये ही मूव करेंगे तथा अआप्को टर्निंग वाले स्थान से निकालने में मददगार साबित होंगे। हालांकि आप इसके आगे के पहियों को भी घुमा सकते हैं। कंपनी ने इस बाइक में मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दिए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसके फीचर्स तथा कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन बताया जा रहा है कि जल्दी ही इन चीजों की भी जानकारी सामने आएगी।