Yamaha एक पॉपुलर टू व्हीलर कंपनी है। काफी दमदार बाइकें अब तक इस कंपनी ने दी हैं। इन्ही में से एक Yamaha R15 Dark Knight भी है। वर्तमान में इस बाइक ने बाजार में काफी धमाल मचाया हुआ है।

बाजार में Yamaha R15 बाइक की काफी ज्यादा डिमांड है। अब कंपनी ने इस बाइक को एक नए लुक और डिजाइन के साथ बाजार में पेश किया है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहें हैं।

Yamaha R15 Dark Knight का इंजन

इस बाइक में आपको काफी दमदार तथा मजबूत इंजन दिया है। बता दें कि इस बाइक में आपको 155 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है। यह इंजन 18.4 पीएस की पॉवर तथा 14.2 एनएम का पीक टॉर्क को जेनरेट करता है।

Yamaha R15 Dark Knight के फीचर्स

इस बाइक में कंपनी ने काफी सारे नए फीचर्स आपको दिए हैं। इसमें आपको अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, 282mm फ्रंट डिस्क, LED हेडलाइट, रियर मोनोशॉक जैसे स्पेशल फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Y-कनेक्ट ऐप सपोर्ट, दो राइडिंग मोड- स्ट्रीट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और क्विक शिफ्टर जैसी सुविधाएं भी आपको मिलती हैं।

Yamaha R15 Dark Knight की कीमत

आपको बता दें कि Yamaha R15 Dark Knight की एक्स शो रूम कीमत 1,81,900 रुपये है। इस बाइक का मुकाबला Tvs Apache RTR , Bajaj Pulsar जैसी बाइकों से होता है। आज के युवाओं में यह बाइक काफी पॉपुलर है।