नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार से केंद्रीय कर्मचारी काफी उम्मीद लगाए बैठें हैं। ऐसा लगता है लोगों की उम्मीदें सार्थक होने वाली हैं, सरकार कर्मचारियों को मालामाल करने की तैयारी में है। जी हां! यदि आपके परिवार में भी कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनर्स है तो यह खबर आपके फायदे की है आप इसे ध्यान से पढ़ें।

कर्मचारी संगठनों की लगातार मांग उठ रही है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर और डीए में न्याय संगत बढ़ोत्तरी करे। अब ऐसा लगता है  आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को नाराज़ नहीं करना चाहती है। इसी के मद्देनज़र सरकार इस विषय पर गंभीरता से मंथन कर रही है। सूत्रों की मानें तो हो सकता है आगामी समय में जल्द ही इस विषय पर सरकार कोई बड़ा ऐलान करे!

हालांकि सरकार की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चर्चा का बाजा़र गर्म है कि आगामी 15 जनवरी तक शायद सरकार डीए बढ़ोत्तरी और फिटमेंट फैक्टर पर कोई नई तारीख का ऐलान करे।

कितना बढ़ सकता है डीए

सरकार केंद्रीय कर्मचारियो के डीए में इज़ाफा कर सकती है यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। जानकार मानते हैं कि इस बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों का  डीए 42 फीसदी हो जाएगा, जबकि मौजूदा समय में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। सरकार के इस निर्णय के बाद कर्मचारियों की डीए में जो बढ़ोतरी होगी उससे कर्मचारियों की सैलरी में ज़बरदस्त बढ़ोतरी होगी। जबकि केंद्रीय कर्मचारियों का यूनियन सरकार से फिटमेंट फैक्टर पर भी फिर से निर्णय करने को कह रही है। यदि सरकार फिटमेंट फैक्टर में इज़ाफा करती है तो जो फिटमेंट फैक्टर अभी 2.57 फीसदी है वह बढ़ कर 3.68 गुना हो जाएगा।

 फिटमेंट फैक्टर का मिलेगा बंपर फायदा

जानकारों की माने तो फिटमेंट फैक्टर के आधार पर जिन केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। वही फिटमेंट फैक्टर के 3.68 गुना बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनत्तम सैलेरी 26,000 रुपये हो जाएगी। यदि कर्मचारियों की मांगें सरकार मान लेगी है तो हर कर्मचारी को सालाना 95680 रुपये का बड़ा फायदा मिलेगा।