वर्तमान समय में युवा किसान लोग खेती के साथ साथ पशु पालन भी अपना विशेष ध्यान दे रहें हैं। पशु पालन से काफी आय होती है अतः अब लोग पशु पालन को भी अपनी आमदनी का हिस्सा बना रहें हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बकरी की एक ऐसी नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जो लोगों को काफी लाभ प्रदान कर रही है। इस नस्ल को सोनपरी नस्ल कहा जाता है। सोनपरी नस्ल की बकरी पालकर आप अच्छी इनकम कर सकते हैं। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

सोनपरी नस्ल की बकरी की पहचान

सोनपरी नस्ल की बकरी इन दिनों पशु पालक लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसका पालन लोग बड़े पैमाने पर कर रहें हैं। मांस के लिए इसका पालन सर्वाधिक किया जाता है क्यों की इस नस्ल की बकरी से अधिक मांस प्राप्त होता है। आपको बता दें कि सोनपरी नस्ल को बैरारी बकरी तथा ब्लैक बंगाल के संकरण से पैदा किया गया है। यह रंग में भूरी होती है। इसके सर से लेकर पूंछ तक एक सीधी काली रेखा बनी होती है। इस बकरी के गले पर काले रंग का घेरा भी बना होता है। इसके सींग पीछे की और मुड़े रहते हैं। ये चीजें इस बकरी की पहचान को दर्शाती हैं।

सोनपरी नस्ल की बकरी का पालन तथा कीमत

यदि आप इस बकरी को पालना चाहते हैं तो बता दें कि इसको आप काफी आसानी से पाल सकते हैं। इसको पालना काफी आसान होता है। इसको आप सामान्य बकरियों की ही तरह घर के किसी कोने में पाल सकते हैं। इसके खानपान की भी विशेष व्यवस्था नहीं करनी होती है। यह बकरी एक बार में 4 बच्चे तक देने में सक्षम होती है। इसके नर बकरे का वजन 25 से 30 किलो होता है अतः आप सोनपरी बकरी को 25 से 30 हजार रुपये में बेच सकते हैं।