Beetal Goat Farming जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं देश में महंगाई बढ़ती जा रही है इसलिए सभी लोग अपने लिए आसान तरीका ढूंढ रहे हैं जिससे वह अपने आय में वृद्धि कर सके। इस दिशा में पशुपालन काफी तेजी से वृद्धि कर रहा है।

आमतौर पर लोगों को पशुपालन में बकरियां पालन सबसे सही विकल्प लगता है। आज हम आपको बीटल नस्ल की बकरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप बहुत ही कम समय में बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस नस्ल की बकरियां में लागत भी कम होती है और यह आपको कम समय में ज्यादा मुनाफा भी दे सकते हैं। 

बीटल नस्ल की बकरी पालने के फायदे Beetal Goat Farming

सबसे पहले तो आपको बता दे बीटल नस्ल की बकरियां आम बकरियों से आकर में बड़ी होती है। इन्हें अपने पास रखना भी आसानी क्योंकि इन्हें ज्यादा रख रखाव की आवश्यकता नहीं है। अगर आप बाजार में इन बकरियों को बेचने जाते हैं तो उनके बड़े आकार की वजह से इनमें ज्यादा मीट निकलता है इस वजह इनकी  कीमत भी ज्यादा है। केवल इतना ही नहीं बल्कि इस बकरी का दूध भी गाय भैंसों के दूध से अधिक महंगा होता है तो आप इसके डेरी प्रोडक्ट को बेचकर भी फायदा कमा सकते हैं। 

Must Read

ऐसे करें उनकी पहचान

अगर आप बीटल बकरियों का पशुपालन करना चाहते हैं तो सबसे पहले नीचे बताइ बिंदुओं के अनुसार आप इन बकरी की पहचान करना सीख सकते हैं। 

  • इन बकरियों का वजन 40 से 60 किलो का होता है। 
  • इस नस्ल के बकरे 50 से 70 किलो के बीच होते हैं। 
  • यह बकरियां डेढ़ साल में दो बार बच्चे दे सकती हैं। 
  • इन बकरियों को किसी विशेष स्थान की आवश्यकता नहीं है वह साधारण वातावरण में आसानी से रह सकती हैं। 
  • इस नस्ल की बकरियों के आंख सफेद रंग के होते हैं।