Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसभी देसी बकरियों में सबसे खास मानी जाती है बीटल नस्ल की...

सभी देसी बकरियों में सबसे खास मानी जाती है बीटल नस्ल की बकरी, एक महिने में कर सकते है लाखों की कमाई

नई दिल्ली।  भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश की ज्यादातर आबादी गांवों में बसती है। शहर से हटकर यदि गांव में देखें तो आज भी ज्यादातर गांव के लोगों के जीवन यापन का साधन कृषि है। ग्रामीण कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाकर कमाई करते हैं। यही पशुपालन परिवार की कमाई का मुख्य आधार होता है। ग्रामीण अपनी सुविधा के हिसाब से गाय, भैंस, भेड़, बकरी यह सब पालते हैं। हालांकि सरकार भी पशुपालन में किसानों को सहयोग देती है। ऐसी ही एक बकरी की नस्ल है जिसे सरकार भी प्रोत्साहित करती है, ये है बीटल नस्ल की बकरी।

- Advertisement -

 बीटल नस्ल की बकरी से करे लाखों की कमाईः

आपको बता दें बकरी पालन दो उद्देश्यों से किया जाता है। एक तो मांस बेचने के लिए, दूसरा बकरी के दूध के लिए। यदि बकरी पालन का व्यवसाय करना है तो बीटल नस्ल की बकरियां इसके लिए सबसे उचित मानी जाती हैं। दरअसल बीटल नस्ल की बकरियां आकार में काफी बड़ी होती हैं जिससे बकरियों से मांस ज्यादा मिलता है और मुनाफा ज्यादा होता है। इसके अलावा यदि बकरी के दूध का व्यवसाय करना है तो उसके लिए भी यह बकरी सबसे उचित मानी गई है बीटल नस्ल की बकरी ज्यादा दूध देती है जिससे ज्यादा कमाई हो सकती है। इसीलिए बीटल नस्ल की बकरी पालने का सुझाव दिया जाता है।

बीटल नस्ल की बकरी पालने के फायदे

बीटल के नस्ल की बकरी को पालना जितना असान है उसके साथ ही फायदे भी जबरदस्त हैं। आपको इसमें खर्चा भी कम आता है साथ ही जमकर कमाई कर सकते है। क्योकि इस बकरी का मांस ताकतवर होने के साथ दूध काफी स्वास्थवर्धक होता है।  दरअसल बीटल आकार में बड़ी होने के चलते इसका मांस भी ज्यादा होता है. आप इसे बेचकर अच्छा खासा मुनाफा होगा। इस बीटल बकरियां की दूध भी ज्यादा मात्रा में देती है. आपको इसलिए इसके दूध की कीमत भी बहुत ही धाकड़ मिलने वाली है. इसके वजह से आपको दो जगह की कमाई कर सकते है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular