आपको बता दें की रिश्तो को तार तार कर देने वाला एक मामला हालही में सामने आया है। यह मामला झारखंड के डाल्टनगंज से सामने आया है। यहां के रेलवे स्टेशन पर एक युवक तथा युवती ने आपस में विवाह कर लिया जब की रिश्ते में दोनों ही आपस में भाई-बहन लगते हैं।

लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा तथा साथ में रहने की मांग पर अड़ गया लेकिन जब यह बात घर वालों को पता लगी तो हंगामा हो गया। आपको बता दें की यह घटना पलामू जिले के डाल्टनगंज मुख्यालय से सामने आई है। लड़का लड़की का ममेरा भाई लगता है। मामले को बढ़ता देख पुलिस लड़के तथा लड़की को पुलिस स्टेशन ले आई। जहां पर पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामले को शांत कराया।

यह है पूरा मामला

इस मामले के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया की लड़की तथा लड़का आपस में काफी बात किया करते थे। घर वाले भी भाई बहन समझ कर उनको नजर अंदाज किया करते थे। लेकिन मामला कुछ और ही चल रहा था। 12 जनवरी को लड़की छत्तीसगढ़ के डाल्टनगंज में पहुंची तथा लड़के से मिली। यहां पर लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। लड़का पलामू का रहने वाला है तथा 20 वर्ष का है जब की लड़की की आयु मात्र 17 वर्ष है।

परिवार में मचा है हंगामा

पुलिस अधिकारी ने बताया की लड़की तथा लड़के दोनों ने रेलवे स्टेशन पर शादी कर ली तथा साथ जीने मरने की कसमें खाई। लड़की अपने घर से भागकर आई थी। दोनों उस समय से साथ में रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। दोनों लोगों के परिजनों को पता लगा तो दोनों के घर में हंगामा हो गया। परिजनों का कहना है की ऐसा संभव नहीं है। हालांकि दोनों के परिजनों को पुलिस ने समझाइश दी है लेकिन दोनों परिवार के लोगों में हंगामा मचा हुआ है। लड़का तथा लड़की साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस अहतियातन निगरानी रख रही है।