Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessदीवाली बोनस में 1 महीने की तनख्वाह, सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज

दीवाली बोनस में 1 महीने की तनख्वाह, सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज

नई दिल्ली। केन्द्रीय सरकार अपने कर्मचारियो की सुविधा का विशेष ख्याल रखती है। जिसके लिए वो उनके डीए से लेकर पीएफ तक में बढ़ोत्तरी करके उनके खुश रखने की कोशिश करती आ है।अब केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार एक बार फिर से एक बड़ी सौगात देने जा रही  हैं ये खबर उनके लिए बेहद खास हो सकती है। आपको बता दें हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल सीजन में काफी बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है।

- Advertisement -

केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्रुप- बी के अधिकारियों और ग्रुप- सी के कर्मचारियों के लिए इस दिवाली में बड़ा बोनस देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के इस घोषणा में पैरा मिलिट्री के जवान भी शामिल हैं। जिनको मैक्जिमम 7,000 रुपये तक का फेस्विटव बोनस दिया जा सकता है।

कितना मिलेगा बोनस का लाभ

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्द्रीय सरकार इसी मंगलवार को नॉन गैजेटेड ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों के लिए 1 महीने की सैलरी के बराबर का बोनस दिए जाने का ऐलान किया है। इससे ग्रुप बी औ ग्रुप के गैर राजपत्रित कर्मचारियों को 1 महीने की सैलरी के बराबर पैसा का बोनस के रूप में दिया जाता है।

- Advertisement -

एक रिपोर्ट के अनुसार इस दिवाली का बोनस केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनको साल 2022 से 2023 के समय कम से कम 6 महीने तक लगातार ड्यूटी की है। इसके साथ में 31 मार्च 2023 तक सर्विस में रहे हों।  इसके अलावा अस्थाई कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार की तरफ से ये बोनस प्रदान किया जाएगा। सिर्फ शर्त ये हैं कि उनकी सेवा में किसी भी तरह का ब्रेक नहीं होना चाहिए।

इन लोगों को भी मिलेगा

केंद्र सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत इस  बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनको मैक्जिमम 7 हजार रुपये का दिवाली बोनस दिया जाएगा।

ऐसे तय किया जाता है बोनस

कर्मचारियों को दिवासी बोनस तय करने के लिए एक खास फॉर्मूला तैयार किया जाता है इसमें कर्मचारियों को एवरेज सैलरी के आधार पर बोनस को ऐ़ड किया जाता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular