नई दिल्ली। यदि आप कम पैसे में बंपर मुनाफा कमाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। क्योकि इन दिनों पशुपालन उधोग में लोगों को बड़ा फायदा पहुंच रहा है। इसे थोड़ी मेहनत करने पर लाखों की कमाई आप कर सकते है। लेकिन पशुपालन का व्यवसाय करने से पहले हमे ऐसी नस्ल के पशुओ को पालना चाहिए, जो आपके लिए बेहतर साबित हो सके। इसके लिए आज हम आपको बकरी पालन के बारे में बता रहे है। जिसमें के लिए आपको पहले थोड़ा सा इन्वेस्ट भी करना होगा। बीटल नस्ल की बकरियों का पालन इस समय ज्यादा देखने को मिल रहा है।

How To Start Goat Farming

बीटल नस्ल की बकरी को पालने के अचूक फायदे देखने को मिलता है। क्योकि इसका दूध मंहगा तो बिकता ही है सेत के लिए भी अमृत के समान फायदेमंद माना जाता है।

बीटल नस्ल की देख रेख

बीटल नस्ल की बकरी में सबसे अच्छी खासियत यह होती है कि इसमें ज्यादा देखरेख की जरूरत नही पड़ती है। इसको पालना काफी आसान होता है। इस नस्ल की बकरी से ज्यादा मात्रा में दूध मिलने के साथ इसका मीट भी काफी मंहगा बिकता है। इस नस्ल की बकरी के अनेकों फायदे होते हैं। आप यदि बीटल नस्ल की बकरी को पालते हैं तो आप इसके मीट तथा दूध दोनों चीजों से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

आसानी से पाल सकते हैं

बीटल नस्ल की बकरियां स्वभाव में काफी शांत होती है। इनको रखने के लिए आपको ज्यादा स्थान की आवश्यकता नहीं होती है। बस इसकी सफाई को लेकर विशेष ध्यान देना होता है। इसका आहार भी काफी सस्ता है। इन्हें किसी बी तरह की सब्जियां पसद है। घास चारा यह खूब खाती है। इनकी खुराक आप अच्ची करेगें तो दूध भी आपको काफी मात्रा में मिलेगा।