मांस और दूध लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम में ली जाने वाली चीजें हैं। दूध तो फिर भी मार्केट में फर्जी आ जाता है। लेकिन मटन को फेक बना पाना असंभव है। बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी काफी सुविधाएं दे रही है। बच्चे खरीदने के लिए आपको मंडी में संपर्क करना होता है। यहाँ आपको नस्ल के हिसाब से बच्चे मिलते हैं। 250 रूपए किलो से शुरुआत होती है। 5 किलो का न्यूनतम बच्चा मिल जाता है। बकरा ईद पर यह बकरा 650 रूपए से 800 रूपए किलो तक आराम से बिक जाएगा। एक बकरा अच्छी खिलाई पिलाई में 40 से 90 किलो तक वजन कर लेता है।

वर्तमान समय में महंगाई की ही तरह बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस समस्या को लेकर काफी युवा परेशान हैं। दूसरी और बहुत से लोग पशु पालन कर अच्छा पैसा कमा रहें हैं। हमारे देश के किसान लोग भी खेती के साथ पशुपालन कर अच्छी इनकम करते हैं। यदि आप भी पशु पालन करना चाहते हैं तो बकरी पालन कर आप अच्छी आमदनी कर सकते हैं। आज हम आपको बकरी की उस नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जिससे आपको अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

बीटल नस्ल की बकरी करेगी मालामाल

आपको बता दें कि बीटल नस्ल की बकरी को पालना काफी आसान होता है तथा इसकी देखभाल करना भी काफी आसान होता है। बड़े होने पर यह मीट भी अधिक देती है वहीं यह दूध भी प्रचुर मात्रा में प्रदान करती है। इस नस्ल की बकरी के अनेक लाभ होते हैं। इसके दूध तथा मीट से आप काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

आसानी से पाल सकते हैं बीटल नस्ल की बकरी

आपको बता दें कि बीटल नस्ल की बकरी स्वभाव में काफी शांत होती है। इसको आप काफी आसानी से पाल सकते हैं। इसको पालने के लिए आपको अधिक स्थान की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। अतः आपको इसके आवास की चिंता करने की आवश्यकता भी नहीं होती है। आपको इसके स्थान पर सिर्फ पर्याप्त रूप से साफ़ सफाई करनी होती है। कुल मिलाकर बीटल नस्ल की बकरी को पालने में जहां आपको कफी आसानी होती है वहीं दूसरी और यह काफी अच्छा लाभ भी आपको प्रदान करती है।