Bank Holiday: जल्द करा लें बैंक से जुड़े अपने काम, नही तो हो जाएंगे परेशान, आदेश हुआ जारी

नई दिल्ली। Bank Holiday: देश में लोकसभा चुनाव के पाचवे मतदान की तैयारियां तेजी से चल रही है। स्कूल कॉलेज से लेकर सरकारी कर्मचारीयों की ड्यूटी लगने के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके बीच अब सोमवार के दिन 8 राज्यों के बैंक भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

20 मई को देश के 8 राज्यों के 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होने बाकि हैं. जिसकी वजह से इन जगहों के बैंकों को बंद रखा जाएगा।  महाराष्ट्र सरकार ने तो इसके लिए एक सर्कूलर तक जारी किया है. आइए आपको भी बताते हैं किस जगह के बैंक होगें बंद..

सोमवार को देश के 8 राज्यों के 49 शहरों के बैंक बंद होगें। क्योकि 20 मई को इन हिस्सों में लोकसभा चुनाव 2024 के पांववें चरण के मतदान होने है। जिन प्रदेशों को बैंक बंद रहने के आदेश दिए गए है वो  प्रदेशों में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों का नाम शामिल हैं। इसके अलावा आरबीआई बैंक की जारी की गई  लिस्ट में  मुंबई, लखनऊ, बेलापुर के बैंक भी है।

महाराष्ट्र सरकार ने दिया ये आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आदेश दिया है।  महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी सरकारी सर्कूलर के अनुसार जिन इलाकों में मतदान होनें है, उन इलाकों में रहने वाले वर्कर्स, अधिकारी, कर्मचारी और व्यक्ति जो यहां के वोटर्स है उन्हें पेड लीव दी जाएगी। उनकी अवकाश लेने पर सैलरी नहीं काटी जाएगी।

मई में बैंक हॉलिडे

23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार भी पड़ रहा है। जिसमें इस दिन देश के कई हिस्सों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा 25 मई के दिन लोकसभा चुनाव के अलावा नजरूल जयंती भी है।