Gold Rate Today जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं फिलहाल पूरे भारतवर्ष में चैत्र नवरात्रि का शुभ अवसर चल रहा है। इन दोनों सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि लगातार बाजार में सोना और चांदी की कीमत बढ़ती जा रही है। आज 13 अप्रैल को सोने की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है।

देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम प्रति 24 कैरेट वाला सोना आपको 73,470 पर दिया जा रहा है। इसी के साथ ही चांदी की कीमत में भी ऐसे ही वृद्धि देखने को मिल रही है। अगर आप अपने लिए नवरात्रि के दौरान सोना खरीदना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं आपके शहर में चल रही है क्या कीमत। 

Gold Rate Today in Delhi 

सबसे पहले तो आपको बता दे देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे सोने चांदी की कीमत को देखकर सभी लोग बहुत ज्यादा हैरान है। जानकारी के मुताबिक 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत ₹ 67,360 है वहीं 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम की कीमत ₹ 73,470 है। 

वहीं अगर हम चांदी के रेट की बात करें तो आपको बता दे इसकी कीमत ₹ 86,600 प्रति किलो तक है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नवरात्रि और रामनवमी के पूरा होते ही भारत भर में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है जिस दौरान सोने की कीमत और अधिक बढ़ जाएगी। 

पीक लेवल पर है सोने और चांदी की कीमत

दिन पर दिन सामने आ रही खबरों के मुताबिक सोने की कीमत बढ़ती ही जा रही है। रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के समय सोने और चांदी की कीमत बढ़ चुकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कीमत और अधिक बढ़ेगी क्योंकि अभी नवरात्रि के बाद शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। अगर आप अपने लिए सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो अभी ले लीजिए वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।