वर्तमान समय लोग पशुपालन के व्यवसाय को करके अच्छा पैसा कमा रहें। हैं काफी लोग पशुपालन के क्षेत्र में भैंस, गाय आदि पालते हैं लेकिन आज आपको इस क्षेत्र के अंतर्गत बकरी पालन के बारे में जानकारी दे रहें हैं। बकरी पालन करके भी लोग अच्छा पैसा कमा रहें हैं। यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं तो आज बकरी की ऐसी नस्ल के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिससे आप अच्छा लाभ उठा सकते। हैं इस नस्ल की बकरी की डिमांड भी आज सबसे ज्यादा है। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

कैसे करें कमाई

400 रूपए किलो के हिसाब से छोटे बच्चे खरीदने हैं। इसके बाद आपको ईद का इन्तजार करना है। बच्चे जितने ज्यादा खरीदोगे, उतने ही ज्यादा इनकम के आसार हैं। शुरुआत में आप कम से फार्मिंग कर सकते हैं। 500 बच्चों के साथ शुरुआत करते हैं तो आपको ईद के मौके पर एक बकरा 60 से 80 हजार रूपए दिला देगा। ईद पर कीमत दोगुनी तक हो जाती है। साल से दो साल में खर्चा काटने के बाद भी 20 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते हैं।

करें सिरोही बकरी का पालन

आपको जानकारी दे दने की सिरोही बकरी भरपूर मात्रा में दूध देती है। यह एक समय में आपको 750 ग्राम से 1 लीटर तक दूध प्रदान करती है। जानकारी के लिए बता दें की बकरी की 37 नस्लों में से सिरोही बकरी की नस्ल ही ऐसी होती है। जिसको पालने में आपको काफी कम खर्च करना होता है। आज के समय में बकरी के दूध की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए यदि आप सिरोही बकरी का पालन करते हैं तो आपकी इनकम बढ़ने के चांस भी काफी ज्यादा हो जाते हैं।

कहां मिलेगी यह बकरी

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात में आपको सिरोही नस्ल की बकरी सबसे ज्यादा मिलती हैं। हालांकि अब अन्य कई प्रदेशों में भी इस नस्ल की बकरियां मिलने लगी हैं। यह बकरी भोजन में कई प्रकार के चारे का सेवन करती है। यह खट्टा, मीठा या कड़वा चारा भी आसानी से खा लेती है, इसके अलावा इसको फलदार व्यंजन भी काफी पसंद होते हैं। यह लोबिया, बरसीम, लहसुन को काफी चाव के साथ में खाती है।

सिरोही बकरी की पहचान

आपको बता दें की इनका आकार छोटा होता है तथा इनका शरीर भूरे रंग का होता है। इनके शरीर पर भूरे रंग के धब्बे भी होते हैं। इनके कान लंबे तथा चपटे होते हैं। इनके बाल छोटे होते हैं तथा आकार में मोटे होते हैं। इनके सींग मुड़े हुए होते हैं। इनमें मादा बकरी की लंबाई लगभग 62cm तथा नर बकरे की लंबाई लगभग 80 सेमी तक होती है।