Whatsapp End Support In These 25 Smartphones: व्हाट्सएप आज कल कितना जरुरी है ये बात हमे आपको बताने जरूरत बिलकुल भी नहीं है. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि 24 अक्टूबर, 2023 से कुछ पुराने एंड्रॉइड फोन और आईफोन पर ये काम करना बंद कर देगा. जी हाँ यह बदलाव लेटेस्ट सुरक्षा सुविधाओं और तकनीकी प्रगति को ध्यान में रख कर उठाया जा रहा है. दरअसल व्हाट्सएप ने ये बात कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर नई सुविधाओं को विकसित करने और यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है.आपको यहाँ पर एंड्रॉइड ओएस संस्करण 4.1 और पुराने पर चलने वाले कुछ पुराने स्मार्टफोन मॉडल के लिए समर्थन करता है.

आपकी जानकरी के लिए बता दे व्हाट्सएप एफएक्यू की ऑफिसियल नोट के हिसाब से ये हर साल बाकी प्रौद्योगिकी कंपनियों की तरह, सोचते हैं कि किस उपकरण और सॉफ्टवेयर का समर्थन नहीं करना है. क्यूंकि पुराने वर्जन वाले फ़ोन में सुरक्षा नहीं दी जा सकती है. चलिए आपको बताते है की किन फ़ोन पर व्हाट्सप्प नहीं चलने वाला है.

स्मार्टफोन लिस्ट

  1. Samsung Galaxy S2
  2. Nexus 7
  3. iPhone 5
  4. iPhone 5c
  5. Archos 53 Platinum
  6. Grand S Flex ZTE
  7. Grand X Quad V987 ZTE
  8. HTC Desire 500
  9. Huawei Ascend D
  10. Huawei Ascend D1
  11. HTC One
  12. Sony Xperia Z
  13. LG Optimus G Pro
  14. Samsung Galaxy Nexus
  15. HTC Sensation
  16. Motorola Droid Razr
  17. Sony Xperia S2
  18. Motorola Xoom
  19. Samsung Galaxy Tab 10.1
  20. Asus Eee Pad Transformer
  21. Acer Iconia Tab A5003
  22. Samsung Galaxy S
  23. HTC Desire HD
  24. LG Optimus 2X
  25. Sony Ericsson Xperia Arc3

इन स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप यूजर्स को इस बारे में सूचित किया जा रहा है. लेकिन अगर वो अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड नहीं करते है तो 24 अक्टूबर के बाद व्हाट्सएप का यूज़ वो लोग नहीं कर पाएंगे.