Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessजापान को पछाड़ इस साल तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगा...

जापान को पछाड़ इस साल तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनेगा भारत, सामने आया बड़ा खुलासा

वर्तमान में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थ व्यवस्था है। IMF से लेकर वर्ल्ड बैंक जैसी तमाम संस्थाओं का रुख भारत की और सकारात्मक बना हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के सपने पर अब एक और संस्था ने अपनी मोहर लगा दी है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) ने भारत की और सकारात्मक रुख अपनाते हुए कि भारत आने वाले 7 साल में कमाल कर देगा और साल 2023 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

अभी 5वें नंबर पर है भारत

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने अपने नवीनतम खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) रिपोर्ट में एजेंसी की और से कहा गया है कि साल 2021 के बाद में साल 2022 में लगातार दो वर्षों की इकोनामी में तेज रफ़्तार देखने को मिली है। इस वर्ष 2023 में भी भारत मजबूत बृद्धि के साथ आगे बढ रहा है। फिलहाल भारत विश्व में 5वीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है।

- Advertisement -

जापान से ज्यादा होगी जीडीपी

PTI की रिपोर्ट के अनुसार,एजेंसी ने अनुमान लगाते हुए भरोसा जताया है कि अगले 7 साल में भारत की जीडीपी का आकार 7300 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा और इस आकड़े से जापान की जीडीपी पीछे रहेगी। एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 6.2 फीसद से 6.3 फीसद तक बढ़ने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular