iQoo अपना एक स्मार्टफोन भारत में लांच कर रही है। इसका नाम iQoo 11 5G है। 10 जनवरी 2023 को कंपनी अपने इस फोन को भारत में लांच कर देगी। लांचिंग से पहले कंपनी ने फोन के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। जिससे फोन के फीचर्स, बैटरी आदि के बारे में पता लगता है। उसी को आधार बनाकर हम आपको यहां इस फोन की जानकारी दे रहें हैं।

iQoo 11 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

. इस फोन में 6.78-inch Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
. इस डिस्प्ले का resolution 1440×3200 pixel है।
. इसमें 8GB तक एक्सपैंड होने वाली रैम दी गई है।
. 512GB UFS 4.0 storage इसमें दिया गया है।
. Legend और Alpha कलर ऑप्शन में यह फोन आपको मिलता है।

iQoo 11 5G स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स

iQoo 11 5G स्मार्टफोन में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13MP तथा 8MP के दो अन्य कैमरे भी दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको 5,000mAh की बैटरी दी जाती है। इसके प्रो मॉडल में 200 watt की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh बैटरी दी गई है।

iQoo 11 5G स्मार्टफोन की कीमत

कंपनी के अनुसार भारत में इस फोन की कीमत ₹55,000 से ₹60,000 के बीच रहेगी। सेल के लिए यह फोन iQoo की वेबसाइट और Amazon की वेबसाइट पर लिस्ट किया जाएगा।