Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessमुर्गी पालन में रखें इन चीजों का ध्यान, लगातार होता रहेगा तगड़ा...

मुर्गी पालन में रखें इन चीजों का ध्यान, लगातार होता रहेगा तगड़ा फायदा

हमारे देश में पुराने समय से मुर्गी पालन किया जाता रहा है। अधिकतर किसान लोग खेती के साथ अपनी आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए मुर्गी पालन करते हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त कमाई भी होती है। अब यह कार्य एक व्यवसाय का रूप ले चुका है। किसान लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार पोल्ट्री फार्मिंग को काफी प्रोत्साहित कर रही है। सरकार इच्छुक लोगों को लोन भी मुहैया करा रही है।

- Advertisement -

सरकार करती है मदद

आपको बता दें की कुछ ही सालों में अपने देश में पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार काफी तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ सालो में उत्पादन और खपत दोनों काफी तेजी से बढे हैं। आज के समय में भारत दुनिया में अंडो क तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। हाल के वर्षों में इस कारोबार में बढ़ोतरी के साथ अंडों और मांस की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।

आपको बता दें की इस कारोबार को शुरू करने के लिए सरकार लोन तथा लोन पर सब्सिडी की सुविधा भी प्रदान करती है। एस सी तथा एस टी वर्ग के लोगों को इसके लिए सब्सिडी 35 फीसदी तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। SBI आपको पोल्ट्री फार्मिंग के लिए 9 लाख रुपये तक का कर्ज प्रदान करता है। इस लोन को आप 5 साल में आसानी से चुका सकते हैं।

- Advertisement -

मुर्गी पालन में इन चीजों का रखें ध्यान

आज के समय में मुर्गी पालन काफी अच्छा व्यवसाय है। आप मुर्गी पालन करते हैं तो आपको मुर्गियों का ख्याल भी अच्छे से रखना होता है तब ही आप इस व्यवसाय से अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आज हम आपको यही बता रहें हैं की मुर्गी पालन के व्यवसाय में आपको किस प्रकार की चीजों का ध्यान रखना होता है। आपको मुर्गियों के खानपान तथा साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है। मुर्गियों को आप सांप, बिच्छू, कुत्ते तथा बिल्ली से सदैव बचा कर रखें।

मुर्गियों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, प्रोटीन तथा पानी को भी देना होता है। मुर्गियों को दाना पानी देते समय आप सदैव मिट्टी के वर्तनों का ही उपयोग करें। मुर्गियों को संतुलित आहार दें तथा पोल्ट्री फार्म में वेंटिलेशन सदैव बनाकर रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान रखकर मुर्गी पालन का व्यवसाय करेंगे तो निश्चित ही आप इस व्यवसाय से अच्छा लाभ उठा पाएंगे।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular