नए साल की शुरूआत में सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इसके साथ ही साल 2024 के चुनाव भी होने वाला है, और उसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव भी होगा। इस नए साल में सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए यह खुशखबरी है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट आई है। बता दें कि 11 दिनों में ये दूसरी बार 19kg कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है।

हाल ही में सरकार ने 1 जनवरी 2024 से दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। एक महीने में ये दूसरी बार सिलेंडर के दाम घटाए हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को सिलेंडर के दाम कम किए हुए थे। लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही हैं।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कितनी हुई कटौती?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई है। 19 किलो वाले इस कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक से डेढ़ रुपये की कटौती हुई है। लेकिन 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि घरेलू गैस के दाम पिछले चार महीने से एक जैसे बने हुए हैं।

इससे पहले जनता को राहत देने के लिए 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया गया था। अब मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 902.50 रुपये में मिल रहा है। तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर 1,755.50 रुपये में मिल रहा है।

दिल्ली में यही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है, कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये में मिल रहा है। तो वहीं चेन्नई में इसी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपये है।