2020 के समय से ही सरकार ने आम आदमी तथा गरीब लोगों के हाथ को थामा हुआ है। सरकार की ओर से आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारे में विशेष जानकारी दे रहें हैं। जिनका राशन कार्ड बना हुआ है। यदि आपका भी राशन कार्ड बना हुआ है तो यह आपके लिए ख़ुशी की खबर है क्यों की सरकार की ओर से आपके लिए कई बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।

आपको बता दें कि अब कुछ राशन धारकों को दुगना लाभ मिल सकता है। जानकारी दे दें कि पिछले दिनों सरकार ने अयोग्य लोगों का नाम राशन कार्ड से काट डाला था लेकिन इनमें कैच ऐसे भी लोग थे, जो योग्य थे लेकिन उनका राशन कार्ड काट दिया गया था। ऐसे ही पात्र लोगों को सरकार अब बड़ा लाभ देने जा रही है। जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहें हैं।

इन लोगो को नहीं मिल पायेगा लाभ

आपको जानकारी दे दें कि जो लोग अपात्र हैं। ऐसे लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहें हैं। यह कार्य हरियाणा में काफी तेजी से चल रहा है। सीएम मनोहर लाल के मुताबिक जिस परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी पर हैं या जिस परिवार के मुखिया की इनकम 1.80 लाख रुपये है। ऐसे लोगों के नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि राशन का लाभ पात्र लोगों को मिल सके इसलिए ही यह कार्य किया जा रहा है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

ऐसे लोग जो पात्र हैं लेकिन उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है। इस प्रकार के लोग जल्दी ही अपने राशन कार्ड बनवा सकते हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि जो भी लोग राशन के पात्र हैं। उनका राशन रखा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के कार्ड एक माह के अंदर बनवा दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा की जिन लोगों के कार्ड लिस्ट से काट दिए गए हैं। उनको एक माह में ही दो माह का राशन दिया जाएगा। आपको बता दे कि हरियाणा में राशन कार्ड बनवाने का कार्य 1 जनवरी से शुरू कर दिया गया है।