Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessGold Silver Price Today: बजट से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई...

Gold Silver Price Today: बजट से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट,जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट अंतरिम बजट पेश कर दिया है। मोदी सरकार के इस बजट में नौकरी पेशा लोगों को जहां राहत दी गई है तो वहीं कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया गया है। बहरहाल चुनावी साल में मोदी सरकार के इस बजट में लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है। लेकिन इन सबसे हट कर सोने चांदी के भाव मे काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

जहां एक ओर निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश कर रही थीं, तो वहीं उससे पहले सोने के दामों में कुछ गिरावट भी देखने को मिली है।  यदि आज का सोने का ताजा भाव देखें तो, आज सोने में कीमतो में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड में ₹90 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि चांदी के रेट में 515 रुपए प्रति किलो की कमी आई है। जबकि जानकारों का अनुमान था कि बजट आते ही सोने और चांदी के दाम लुढ़क जाएंगे लेकिन लोगों के अनुमान को झुठलाते हुए सोने के दामों ने सबको हैरत में डाल दिया।

1 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के ताजा भाव:

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड 42775 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। जबकि चांदी 711353 रुपए प्रति किलो के रेट पर बिकने वाली हुई। हालांकि सोने की कीमत अपने 4 दिसंबर 2023 के ऑल टाइम हाई 63805 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से 1030 रुपए कम पर बिका।

- Advertisement -

आपको बता दें कि सोने चांदी की यह कीमत इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। खास बात यह है कि इस रेट पर ना तो जीएसटी लगा है और ना ही ज्वेलरी की मेकिंग जो चार्ज होता है वह भी नहीं लगा है। जानकारी ऐसा मानते हैं कि हो सकता है अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में 1000 से ₹2000 तक उछाल देखने को मिले।

सोने का आज का भाव:

1 फरवरी 2024 को यदि सोने के भाव की बात करें तो 23 कैरेट सोना ₹90 चढ़कर 62524 प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिका। जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 82 रुपए महंगाई के साथ 57502 रुपए प्रति 10 ग्राम के दर पर बिका। दूसरी और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 47081 है, इसमें भी 67 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर 14 कैरेट सोने का भाव अब 36723 रुपए पर पहुंच गया है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular