नई दिल्ली। इन दिनों हर शादी-विवाह या पार्टी के खास अवसर में हरियाणवी गानों का चलन काफी तेजी से किया जाने लगा है। इनता ही नही सोशल मीडिया पर भी लड़के लड़कियों से लेकर भाभीयां रील्स बनाकर वाहवाही लूटते नजर आ रही है। जिनमें लोग हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसर क्वीन सपना चौधरी के ठुमको को देख कॉपी करना ज्यादा पसंद कर रहे है। हरियाणवी डांस इंड्रस्टी में इन दिनों एक से बढ़कर एक डांसर्स की अदाएं देखने को मिल रही हैं। जिन्होंने अपने जबरदस्त डांस से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। उन्हीं में से एक सुनीता बेबी का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।

सुनीता बेबी के डांस हो रहे वायरल

सुनीता बेबी जब भी स्टेज पर आती हैं अपने मदमस्त ठुमकों से दर्शकों को दीवाना बना जाती हैं। ऐसे ही कुछ डांस वीडियो इन दिनों कहर ढाते नजर आ रहे हैं, जिन्हें लोग खूब देखना पसंद कर रहें हैं। आइये अब आपको उन विडोयोज के बारे में बताते हैं।

पाक्या पड़ा अंगूर

पाक्या पड़ा अंगूर नाम का यह गाना लोगों के दिलों में छाया हुआ है। इस गाने पर सुनीता बेबी की जबरदस्त अदाएं देखने को मिल रही है। उन्होंने इस डांस में सफ़ेद के साथ लाल रंग का सूट पहना हुआ है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस गाने को 2019 हरियाणवी डांस हिट्स नाम के चैनल में शेयर किया था। अब तक इस गाने को 62,592 व्यूज मिल चुकें हैं।

गोली चल जावेगी

‘गोली चल जावेगी’गाना इन दिनों काफी पंमसद किया जा रहा है जिसमें सुनीता बेबी कातिलाना अदाएं देखने को मिल रही हैं। उनके डांस अदाओं को देख लोग पागल हो जाते हैं। इस गाने को 2019 में Pravik Team नामक चैनल पर शेयर किया गया है। अब तक इस गाने को 24,679,907 बार देखा जा चुका है।

पतला दुपट्टा सरकाया न करों

‘पतला दुपट्टा सरकाया न करों’ गाने में सुनीता बेबी गजब का परफार्मेंस करते नजर आ रही हैं। इस गाने में उनकी अदाओं को देख लोग इसे बार बार देखना पसंद कर रहे है। जिसके चलते यह गाना काफी फेमस हो रहा है। इस गाने को 2018 में Deshi Haryanvi नाम के चैनल पर शेयर किया था। अब तक इस गाने को 2,633,837 बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि सुनीता बेबी हरियाणा की फेमस डांसर्स की लिस्ट में गिनी जाने लगीं हैं। जो आज के समय में सपना चौधरी को सीधी टक्कर देती हैं। लोग उनके डांस के दिवाने हैं। जिसके चलते उनके प्रोग्राम हरियाणा से बाहर भी पसंद किए जाने लगे हैं।