नई दिल्ली। जीवों की बात करें असंख्य जीव विचरण करते हैं। कुछ जीव तीनों तरह की परिस्थितियों में अनुकूल रहते हैं। कुछ जीव हवा और पानी में आसानी से चल लेते हैं। समुद्र में हजारों तरह की मछलियां होती है। कुछ मछली अंडे देने भी बाहर आती हैं। ऐसे ही कुछ लम्बी उड़ान भर लेती है। दुनिया में तो दोस्तों दुनिया भर में कई ऐसे जीव हैं जिसके रंग रूप और उसकी विचित्रता देखकर आप हैरान हो सकते हैं। परंतु जब भी बात मछली की आती है तो हमने यही सुना है की मछली जल की रानी है और उसका जीवन पानी है।

परंतु क्या आपने कभी ऐसी मछली को अपने जीवन में देखा है जो पानी में तैरने के अलावा हवा में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ भी सकती है। दरअसल इस मछली का नाम फ्लाइंग फिश है पानी में तैरने के अलावा हवा में उड़ने के खातिर ही इस मछली का नाम फ्लाइंग फिश परा है।

हवा में उड़ती है यह मछली

आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्लाइंग फिश आसमान में 66 फिट की ऊंचाई पर आराम से उड़ सकता है। दरअसल फ्लाइंग फिश पानी से बाहर आने के बाद कुछ देर के लिए हवा में उड़ती है। यह मछली 45 सेकंड तक हवा में आसानी से उड़ सकता है, जब की उड़ने से पहले यह मछली 70 बार अपनी पंख को फड़फड़ती हैं। जिसे कई बार समुद्र के 2 मीटर की ऊंचाई तक भी उड़ते हुए देखा गया है।

आपको बता दे कि इस मछली की लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक ही होती हैं जिसका वजन 900 किलोग्राम तक हो सकता है। रिचार्ज के मुताबिक पता चला है कि यह मछली एक्सो कोटिडे फैमिली का हिस्सा है और दुनिया भर में इसकी तकरीबन 40 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

सोशल मीडिया पर हुई वायरल वीडियो

फ्लाइंग फिश को जिसने पहली बार देखा उन्होंने इसकी वीडियो बना दी और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फ्लाइंग फिश की वीडियो वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ रही है और यह मछलियां तेजी से हवा में उड़ती हुई जा रही है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है।

यहां मिलती हैं यह मछलियां

फ्लाइंग फिश आमतौर पर समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई तक ही पाई जाती हैं। इस मछली को अधिकतर अमेरिका के पेसिफिक और अंटार्कटिका महासागर के किनारे पर देखा गया है। और आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि कैरेबियाई देश बारबाडोस का राष्ट्रीय चिन्ह भी फ्लाइंग फिश ही है।