Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessयह है Nokia का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, नए अपडेट के साथ...

यह है Nokia का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, नए अपडेट के साथ मिली हैं नई सुविधाएं, जान लें डिटेल्स

आपको बता दें की HMD ग्लोबल ने अपने फोन Nokia G42 5G में नया अपडेट दिया है। बता दें की सी फोन में एंड्रायड 14 अपडेट दिया गया है। जिसके बाद अब आपको यह फोन कई नई सुविधाओं तथा सुधारों के साथ में मिलेगा। बता दें की यह नया वर्जन 2.1 से लेकर 2.6GB का होगा। इसके अलावा इस फोन में आपको 2023 का गूगल सुरक्षा पैच भी दिया जा रहा है। जानकारी दे दें की भारत में इस फोन को मात्र 12599 रुपये में लांच किया है। आइये अब आपको बताते हैं की नए अपडेट के साथ इस फोन में क्या बदलाव आएं हैं।

- Advertisement -

हेल्थ डेटा मैनेजमेंट

हेल्थ डेटा पर नजर रखने के लिए यह एक नया तरीका है। इसके कारण यूजर्स अपने स्वास्थ्य की निगरानी भी सरलता से रख सकते हैं।

ऐप डेटा परमिशन

अपडेट होने के बाद में ऐप डेटा अनुमतियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी। जिसके कारण एक्ससेस देने या अस्वीकार करने की प्रक्रिया सरल हो जाती है।

- Advertisement -

विजुअल तथा ऑडियो सुविधाएं

इसके अंतर्गत नोटिफिकेशन के लिए कैमरा, स्क्रीन फ्लैश, बड़े फॉन्ट तथा यूजर्स के लिए स्मार्ट स्केलिंग को शामिल किया गया है।

बैटरी लाइफ में सुधार

अब यूजर्स यह देख पाएंगे की उन्होंने फोन पर कितना समय स्पेंड किया है। इससे आपको बैटरी लाइफ को बेहतर ढंग से प्रवंधित करने में मदद मिलेगी।

Nokia G42 5G के ख़ास फीचर्स

इसमें आपको 6.56 इंच की एचडी डिस्प्ले दी जाती है। इस फोन में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। इस फोन में आपको प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर को दिया गया है। इसमें आपको 6जीबी रैम तथा 128जीबी की स्टोरेज दी जाती है। इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाता है। जिसके अंतर्गत आपको 50MP+2MP+2MP कैमरे दिए जाते हैं। इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी जाती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular