Breakfast Recipe: नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक पोहा उत्तपम

Poha Uttapam Recipe: ब्रेकफास्ट में यदि आप कुछ हेल्थी खाना चाहते है। तो आप घर में पोहा उत्तपम को बना सकते है। पोहा उत्तपम एक बौर ही हेल्थी रेसिपी है। और इसी के साथ आप इसे काफी आसानी से बना सकते है।

पोहा उत्तपम खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है। और बच्चो को भी पोहा उत्तपम खाना काफी ज्यादा पसंद आता है। यदि आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्थी साथ ही झटपट बन जाने वाला रेसिपी ट्राई करना चाहते है, तो आप पोहा उत्तपम को बना सकते है। चलिए पोहा उत्तपम के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

पौष्टिक पोहा उत्तपम रेसिपी

पोहा उत्तपम बहुत ही ज्यादा हेल्थी रेसिपी है। आप पोहा उत्तपम को बहुत ही कम सामग्री का इस्तेमाल करके बना सकते है। पोहा उत्तपम में आप बहुत सारे सब्जियों को एड कर सकते है, इसी के साथ यह रेसिपी सिर्फ 10 मिनिट के अंदर बन भी जाता है। यदि पोहा उत्तपम बनाने के रेसिपी के बारे में बताए तो वह है –

Step 1: पोहा उत्तपम बनाने के लिए आपको सबसे पहले पोहा और साथ ही सूजी को पानी के साथ भिगो कर रखना होगा।

Step 2: पोहा, सूजी को पानी में भिगोकर रखने के बाद पोहा और सूजी फुल जाएगा। उसके बाद आपको पोहा और सूजी को मिक्सर जार में डालना होगा। अब आपको मिक्सर जार में हरी मिर्च, रोस्टेड मूंगफली, स्वाद अनुसार नमक और साथ ही दही डाल और थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लेना होगा।

Step 3: सभी का अच्छे से पेस्ट बना लेने बाद आपको पोहा उत्तपम के बैटर में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टोमैटो, बारीक कटा हुआ हारा धनिया, बारीक कटा हुआ कैप्सिकम, गाजर डालना होगा।

Step 4: अब आपको बैटर के ऊपर सभी मसाले जैसे ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ हल्दी पाउडर, ½ काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करना होगा

Step 5: पोहा उत्तपम का बैटर बन जाने के बाद, आपको तवा को गरम करना होगा और बैटर को तवा में डालकर थोड़ा सा घी या तेल लगाकर अच्छे से दोनो तरफ से पका लेना होगा।

तो इस तरीके से आप सुबह के नाश्ते में बहुत ही आसानी से हेल्दी पोहा उत्तपम बना सकते है। पोहा उत्तम एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, इस रेसिपी को बनाने के बाद आप पोहा उत्तपम को हरा धनिया चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ खा सकते है। बच्चो को यह रेसिपी पसंद आता तो आप इसे टिफिन में भी दे सकते हैं।