नई दिल्ली। भारत के सबसे रईस लोगों में एक माने जाने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अक्सर चर्चा में बने रहते है। यह जोड़ी बॉलीवुड से लेकर हर बड़े व्यापारियों के बीच की सबसे पर्फेक्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इस जोड़ी को हमेशा एक साथ किसी भी फंग्शन में देखा जा सकता है। मुकेश अंबानी भले ही सबसे अमीर घराने में गिने जाते है। लेकिन दिल से वो काफी नरम दिल के है। उन्होने शादी भी ऐसी लड़की से की थी जो एक समान्य परिवार की थीं। उम्ही के स्कूल में टीचर के पद पर काम करने वाली नीता अंबीना से मुकेश अंबानी ने लव कम अरैंज मैरिज की थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लव स्टोरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।

धीरूभाई ने नीता को कालेज में देखा था

बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कॉलेज में हुए एक डांस प्रोग्राम के दौरान मुकेश के पिता ने नीत को पहली बार देखा था। धीरूभाई ने जब नीता को देखा तभी से उन्होंने मन बना लिया था कि वह उन्हें अपने घर की बहू बनाएंगे।

धीरुभाई को नही पहचान पाई थीं नीता

घर आने के बाद भी धीरुभाई के दिलो दिमाग में नीता ऐसे छा गई थी कि आते ही फ़ोन करके कहा- कि मैं धीरुभाई अंबानी बोल रहा हूं। उनकी इस बात को सुनने के बाद नीता को बहुत ग़ुस्सा आया और उन्होंने फ़ोन कट कर दिया। कई बार फ़ोन काटने के बाद उन्होंने नीता के पिता को कॉल किया। जिसके बाद नीता को पता चला कि वह धीरूभाई का ही फ़ोन था।

शादी के पहले दोनों अक्सर एक- दूसरे से मिलते थे

बेटे की शादी नीता से कराने के लिए धीरूभाई इतने बैचेन हो गए कि वे खुद ही नीता के परिवारा से मिलने पंहुच गए।  जिसके बाद दोनों परिवार एक दूसरे से मिले और दोनों की शादी तय कर दी गई। शादी से पहले दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसी दौरान नीता ने एक बार मुकेश से बस में सफ़र करने की जिद कर डाली। फिर क्या था मुकेश ने उनकी बात मानकर अपनी गाड़ी को साइड में लगाया, और नीता के साथ बस पर चढ़ गए।

साधारण जिदंगी जीना करते हैं पसंद

भले आज ये कपल दुनिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन के लिस्ट में आते हैं लेकिन इसके बाद भी यह साधारण ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं। नीता अंबानी मुकेश अंबानी अक्सर किसी न किसी चीज़ को लेकर सुर्ख़ीयों में बने रहते हैं ।