दुनियाभर में सांपो की बहुत सी प्रजातियां होती हैं। प्रत्येक प्रजाति के सांपो के अपने गुण होते हैं। कई प्रजातियों के सांप जहां काफी जहरीले होते हैं तो कई प्रजाति के सांपो में कम जहर होता है अथवा नहीं भी होता है। भारत में भी बहुत से सांप पाते जाते हैं जो विभिन्न प्रजातियों के होते हैं। इनमें एक सांप कोबरा भी होता है। इसको इंडियन कोबरा कहा जाता है। वहीं एक अन्य प्रजाति के सांप को किंग कोबरा कहा जाता है। आज हम आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में बता रहें हैं ताकी आप यह समझ सकें की इन दोनों में कौन सा सांप ज्यादा खतरनाक होता है।

किंग कोबरा सांप की विशेषायें

आपको बता दें की किंग कोबरा काफी लंबा तथा खतरनाक सांप होता है। यह सांप इंडियां कोबरा से ज्यादा विषैला होता है। इसका वजन 7 से 8 किलो होता है तथा इसकी लंबाई 19 से 20 फिट तक की होती है। इस सांप में हल्के भूरे रंग के साथ पीली धारियां भी पाई जाती हैं। इसका सर काले तथा चमकीले रंग का होता है।

इंडियन कोबरा की विशेषतायें

इंडियन कोबरा किंग कोबरा से लम्बाई में कुछ छोटा होता है। इसकी लंबाई 4 से 7 फिट तक हो सकती है। इसके फन पर सफेद घेरे में काले रंग के बिंदु पाए जाते हैं। इंडियन कोबरा को नींद काफी ज्यादा आती है अतः यह ज्यादातर समय सोने में गुजारता है। बता दें की 24 घंटे में से 16 घंटे का समय यह सांप सोने में ही निकाल देता है। यह हालांकि काफी जाहलीरा भी होता है। भारत के जंगली तथा पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा यह खेतो में भी पाया जाता है।