Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessयह भैंस आपके लिए बन सकती है सोने की खान, महिने भर...

यह भैंस आपके लिए बन सकती है सोने की खान, महिने भर में कर सकते है छप्परफाड़ कमाई, जाने इस नस्ल की खासियत

नई दिल्ली। हमारा देश कृषिप्रधान देश है। जहां पर किसान खेती के साथ साथ पशुओं का व्यवसाय भी करता है। इन दिनों पशुपालन उधोग में मिल रही सरकारी सुविधा के चलते ये काफी फलफूल भी रहा है। पशुपालन का व्यवसाय़ इन दिनों ग्रामीण इलाके से ज्यादा शहरी क्षेत्रों में किया जाने लगा हैं। जिसमें अच्छी नस्ल की गाय भैंस बकरी पालकर लोग लाखों की कमाई कर रहे है। यदि आप भी पशुपालन का व्यवसाय करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे खास नस्ल की भैंस के बारे में बताने जा रहे है जिसका दूध बाजार में काफी महंगा बिकता है।

- Advertisement -

मुर्रा भैंस की नस्ल को सबसे अच्छी नस्ल की भैंस माना जाता है। आपको बता दे इस नस्ल की भैंस को अगर आप पालते हैं और इसका दूध बेचते हैं तो बहुत कम समय में आपको बहुत अधिक मुनाफा हो सकता है।

यहां पाई जाती है मुर्रा नस्ल की भैंस

भारत में मुर्रा नस्ल की भैंस को आप काफी असानी के साथ पा सकते है। यह मुख्य रूप से उत्तर भारतीय क्षेत्र में ज्यादा पाई जाती हैं। आपको बता दे हरियाणा पंजाब और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में इस भैंस को आसानी से पाया जा सकता है। इस भैंस की सबसे बड़ी पहचान यह है मुर्रा नस्ल की भैंस के सींग का आकार जलेबी की तरह होता है।

- Advertisement -

1 दिन में कितना दे सकते हैं दूध

भारत में मुर्रा नस्ल की भैस को पालने से  लोग इसके दूध से अच्छी खासी कमाई कर रहे है। मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल की भैंस का दूध गाढ़ा होता है इसलिए इसकी कीमत भी बहुत अधिक होती है।

कीमत का रखें ध्यान

मुर्रा नस्ल की भैंस को यदि आप खरीदना चाहते है तो इसकी कीमत कम से कम ₹50000 तक की है।अगर इस भैंस की आप सही देखरेख कर लेते है  तो यह आपको प्रतिदिन ₹1000 से ₹1500 तक का लाभ दिला सकती है। इस नस्ल की भैंस का दूध बाजारों में ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इसके दूध में बहुत वसा और अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular