Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverघर में केक बनाने से पहले जाने लें स्पेशल टिप्स, जिससे केक...

घर में केक बनाने से पहले जाने लें स्पेशल टिप्स, जिससे केक बनेगा नरम और सॉफ्ट

किसी भी सेलिब्रेशन के लिए केक बहुत जरूरी हिस्सा है। बर्थडे, एनिवर्सरी, इंगेजमेंट या किसी और सेलिब्रेशन व खास मौके पर केक को काटना बहुत जरूरी और अच्छा माना जाता है।

- Advertisement -

कोई भी खुशी का मौका हो केक के बिना अधूरा ही लगता है। कुछ लोगों को बाहर के केक से ज्यादा अच्छा घर में बनाया हुआ केक लगता है। लेकिन घर में बनाते हुए कई बार केक ज्यादा टाइट बन जाता है।

केक के टाइट होने से इसका स्वाद खराब हो जाता है। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपका केक बहुत सॉफ्ट और स्पंजी बन जाएगा।

- Advertisement -

सॉफ्ट और मजेदार केक बनाने के टिप्स
• केक को सॉफ्ट और मजेदार बनाने के लिए सभी चीजों का सही मात्रा और सही तापमान में होना बहुत जरूरी होता है। इसको बनाने में इस्तेमाल होने वाले आटे और अंडे कमरे के तापमान में होने चाहिए, तो वहीं मक्खन गर्म होना चाहिए। इस तरह से केक नर्म और सॉफ्ट बनता है।

• जब आप केक के मिक्चर को मिक्स करते है तो आपको मिक्स करते हुए 8 बनाएं। केक को बनाते हुए ये ध्यान रखना होगा कि आप केक को ज्यादा मिक्स ना करें जिससे यदि बुलबुले मर गए तो केक टाइट बन जाएगा।

• छाछ में एसिडिक कंटेट पाया जाता है जिससे केक नरम बन जाता है। छाछ से आटे में पाया जाने वाली ग्लूटेन टूट जाता है। आप केक बनाते हुए छाछ के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला सकते हैं।

• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केक बनाने के लिए एक स्पेशल आटा आता है। जो कि अन्य आटे की तुलना में हल्का या फूला होता है जिनमें मैदा होती है। केक के आटे में कॉर्न स्टार्च मिलाते हैं जिससे केक स्पंजी और नरम बनता है।

• केक को स्पंजी और सॉफ्ट बनाने के लिए आटे और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें और फिर मिक्स करें।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular