Wednesday, December 31, 2025
HomeDiscoverभारतीय सुबह नहाते हैं तो वहीं चीनी, जापानी करते हैं बिल्कुल उल्टा,...

भारतीय सुबह नहाते हैं तो वहीं चीनी, जापानी करते हैं बिल्कुल उल्टा, जानें क्यों

हमारे देश में प्राचीन समय से सुबह के समय नहाने को बेहतर माना जाता है। यहां पर लोग दिन की शुरुआत ही नहाने से करते हैं और इसके बाद ही किसी काम को करते हैं। इसके पीछे हमारी धार्मिक विश्वास और परंपराएं भी हैं।

- Advertisement -

लेकिन एशिया के कई देशों में इसका बिल्कुल उल्टा होता है। खास तौर में चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों में, यहां पर लोग रात में नहाते हैं और इसकी एक खास वजह भी है।

रात में नहाने की परपंरा
आपको बता दें कि जापान में रात में नहाने की आदत की प्राचीन परंपरा है। माना जाता है कि रात का स्नान दिन भर के कामकाज से शरीर में लगे जमा विषाक्त पदार्थों और गंदगी से छुटकारा दिला देता है, जिससे शरीर को बहुत आराम भी मिलता है। दक्षिण कोरिया में भी लोग दिन भर काम करने के बाद रात में स्नान करना पसंद करते हैं।
लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसी पश्चिमी देशों में तरोताजा रहने के लिए दिन की शुरुआत नहाने से की जाती है।

- Advertisement -

चीन में नहाने की परपंरा
आपको बता दें कि चीनी संस्कृति में रात में स्नान करना दैनिक स्वच्छता का एक जरूरी हिस्सा होती है। वहां पर रात का स्नान दिन भर में बाहरी दुनिया से मिले तनाव को दूर करता है और इसके साथ ही शरीर को तरोताजा करके रात में आरामदायक नींद भी दिलाता है।

वैसे चीन की जलवायु के कारण वहां पर लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है, जिससे उनकी त्वचा पर बैक्टीरिया आ सकते हैं। नहाने से न केवल शरीर को साफ रखा जाता है बल्कि संक्रमण को रोकने में भी मदद मिलती है। चीन के लोगों के अनुसार रात में नहाने से ना केवल बेहतर नींद आती है बल्कि स्वास्थ्य और उत्पादकता में भी सुधार होता है।

जापान में माना जाता है कि रात में स्नान करने से नींद अच्छी आती है। इसके अलावा जापानी लोगों तनावमुक्त होने के लिए भी रात को नहाना ज्यादा अच्छा मानते हैं।

जापानी लोग सोने से पहले नहाना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि उनकी कार्य संस्कृति से इससे संबंधित है। जापानी श्रमिकों के दिन लंबे और तनावपूर्ण होते हैं, इसलिए सोने से पहले नहाना शरीर को यह संकेत देने का एक तरीका है कि आज का काम खत्म हो गया है और अब आराम करने का समय है।

सुबह के बजाय रात में स्नान क्यों?
कुछ लोग सुबह के बजाय रात में स्नान करना पसंद करते हैं, क्योंकि रात में नहाने से शरीर और दिमाग शांत रहता है, जिससे सोना आसान हो जाता है। गर्म पानी से मांसपेशियों को आराम भी मिलता है और शरीर पर इकट्ठा हुई दिनभर की गंदगी को धोने से मानसिक रूप से आराम भी मिलता है।
रात में नहाने से पसीने या गंदगी को धुल जाता है।
गर्म और आर्द्र जलवायु में रहने वालों को ज्यादा पसीना आता है।
रात में नहाने से बिस्तर में पहुंचने वाला तेल और गंदगी की मात्रा कम हो जाती है।
रात में नहाने से त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है

सुबह स्नान करने के फायदे
दिन की शुरूवात के लिए ऊर्जा मिलती है।
रातभर की खुमारी को दूर होकर ताजगी का अहसास होता है।
व्यक्ति ज्यादा अधिक फुर्तीला रहता है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular