नई दिल्ली। देश भर में 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी किए जाने लगे है। अभी हाल ही म.प्र, विहार उ.प्र. गुजरात की ओर से 10वी 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी किए गए थे इसके बाद हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के सभी संकायों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस पराक्षा में पास हुए विद्यार्थी के आकड़ों को देखे तो इस बार की परीक्षा में लड़कियों में बाजी मारकर अलग स्थान बनाया है।

जिसमें ओवरऑल मेरिट और साइंस संकाय में कांगड़ा की कामाक्षी 98.80 फीसदी नम्बर लाए तो वहीं कुल्लू की छाया चौहान (98.80 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। कॉमर्स विषय में कांगड़ा की शव्या (98 फीसदी) और कला संकाय में ऊना की अर्शिता ने  भी 98 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। तीनों विषयो की मेरिट सूची में 90 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। जिसमें 68 छात्राएं टॉप लिस्ट में शामिल हैं। इस बार 22 छात्र ही टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सके।

इस बार देखा जाए तो निजी स्कूल के विद्यार्थी की तुलना में सरकारी स्कूल पिछड़ते हुए नजर आए।  जहां टॉप-10 में निजी स्कूलों के 50 बच्चे शामिल हुए तो वहीं सरकारी स्कूलों के 40 विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले साल मेरिट में 110 में से 67 स्थानों पर सरकारी स्कूलों के बच्चे रहे थे।

63,092 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा, 9103 हुए फेल

इसी तरह से इस साल की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 85,777 छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए बैठे थे। इनमें से 63,092 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 30,572 लड़के और 32,520 लड़कियां शामिल हैं। 52 परीक्षार्थियों का परिणाम आरएलडी, 15 का पीआरएस, 19 का पीआरसी रहा। 13,276 की कंपार्टमेंट आई है और 9,103 विद्यार्थी परीक्षा पास करने में असफल रहे।