नई दिल्ली: सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 इन दिनों सबका सबसे पसंदीदा शो बन चुका है। क्योकि इस शो में यूजर्स को लड़ाई झगड़े के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिल रहा है। इस शो में कई रिश्ते बन रहे हैं तो कई बिगड़ भी रहे हैं। जिसमें खानजादी और अभिषेक कुमार का रोमांस काफी चर्चा में बन रहा है। काफी लड़ाई झगड़े के बाद यह जोड़ी फिर से एक होती नजर आ रही है।
करीब आ रहे अभिषेक-खानजादी
अभिषेक और खानजादी के बीच हुई दुश्मनी अब एकगहरी दोस्ती का रूप ले रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे के करीब आ रहे हैं. जिसका एक सबूत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है , जिसमें दावा किया गया है कि अभिषेक और खानजादी ने कंबल के अंदर एक दूसरे को किस किया।
https://twitter.com/Biggboss17_live/status/1733171318525476901
खानजादी-अभिषेक ने किया किस?
वायरल हो रहे वीडियो में रात के अंधेरे में खानजादी और अभिषेक एक ही बेड पर एक ही कंबल में लेटे हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने अपना फेस अंदर कर रखा है। इस वीडियो को बिग बॉस फैन पेज ने शेयर करते हुए लिखा- ‘अभिषेक और खानजादी क्या कर रहे है कंबल के अंदर’
इस वीडियो को देखने के बाद अब फैंस इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं और बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि, बिग बॉस के घर में यह पहली बार नही हुआ है। इससे पहले ईशा और समर्थ भी कई बार कोजी हो चुके हैं। जिसको लेकर यूजर्स ने उन्हें भी जमकर फटकार लगाई थी।