भोजपुरी स्टार्स सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि गानों से खूब धमाल मचा रहे हैं। भोजपुरी गानों के साथ भोजपुरी स्टार्स ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है। इन गानों को शादी-पार्टियों और सोशल मीडिया में खूब सुना और पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी गानों का म्यूजिक और बोल काफी अलग व एनर्जी से भरे होते हैं और ये बोली तो अपने आप में ही काफी मीठी लगती है। इन दिनों लोग देश के कोने-कोने में इन गानों को खूब पसंद करते हैं।

अब बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी स्टार्स को सोशल मीडिया में भी फालो कर रहे हैं, और उनकी हर एक पोस्ट और रील को खूब लाइक भी करते हैं। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार ट्रेंड में चल रहे हैं, जिसमें से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ व आम्रपाली दुबे भी शामिल हैं।

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है और इनकी जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी कहते हैं। इन दोनों की भोजपुरी फिल्मों की हमेशा ही डिमांड रहती है और जब भी इनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो बड़ी संख्या में लोग इनको बड़े पर्दे में देखने के लिए जाते हैं।

भोजपुरी ऑनस्क्रीन कपल आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार निरहुआ पर भी इस बारिश में रोमांस की पींगे बढ़ा रहे हैं। इस जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं इसका एक नमूना फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में देखने को मिल जाता है।

सावन के मौसम में बारिश में इस कपल का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें इनका रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है। बारिश में दोनों का भीगना और मदमस्त होकर एक दूसरे में खो जाने वाला ये फिल्म ‘आशिका आवारा’ का वीडियो काफी पसंद किया गया है।

Karela Man Pat Jayi - #DINESH LAL YADAV #AAMRAPALI DUBEY | BHOJPURI SONG

इस गाने का नाम है ‘करेला मन पट जई’, हालांकि ये वीडियो दो साल पुराना है लेकिन इसकी डिमांड फिर से बढ़ गई है। बता दें, आम्रपाली को भोजपुरी जगत में करीब 4 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी वह सभी की फेवरेट एक्ट्रेस बनी हुई हैं।
आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की फिल्म के गाने ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ पर डांस का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में आम्रपाली के जबरदस्त डांस मूव ने फैंस के होश उड़ा दिए थे।