नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी अक्सर फैंस के दिल में आग लगा जाती है। उनका ऑनस्क्रीन रोमांस हमेशा चर्चा का विषय बन जाता है। कभी कभी तो निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) अपने गाने में डांस के दौरान एक्ट्रेस के साथ ऐसी हरकत करने लग जाते है कि इनकी रोमांस को देख खुद फैंस भी आहें भरने लग जाते है। ऐसा ही एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Amrapali Dubey and Nirahua) एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे है। इनका यह रोमांस इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दोनों एक दूसरे के प्यार में खोये हुए नजर आ रहे हैं।

Mere #Mehboob New Bhojpuri Song | #Dinesh Lal Yadav #Nirahua #Aamrapali | Hum Hain Dulha Hindustani

वायरल हो रहा भोजपुरी गाना ‘मेरे महबूब’ (Mehboob Mere) निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों एक दूसरे के करीब लेटकर इश्क फरमाते नजर आ रहे है। ‘मेरे महबूब’ गाना निरहुआ की फिल्म ‘हम है दुल्हा हिंदुस्तानी’ (Hum Hain Dulha Hindustani) का है। गाने में आम्रपाली दुबे ब्लैक कलर का लहंगा पहने नजर आ रही है।  इस गाने में एक्ट्रेस ने अपने हॉट अंदाज के साथ निरहुआ को रिझाते नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि मेरे महबूब’ गाने में प्रियंका सिंह और आलोक कुमार ने अपनी अवाज दी है। गाने को म्यूजिक Dhananjay Mishra ने दिया है, जबकि गाने के बोल Shekhar Madhur ने लिखे है। फिल्म ‘हम है दुल्हा हिंदुस्तानी’ में निरहुआ, आम्रपाली के अलावा मधु शर्मा, समीर, आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह समेत कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आ रहे है।

Dabe Paon Aiha Nazariya Bachake | Dinesh Lal Yadav, Kajal Raghwani, | SONG

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बनायीं है, इस फिल्म में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी नजर आई थी।