Wednesday, January 7, 2026
HomeEntertainmentShanaya Kapoor ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त  डांस, वायरल हुआ...

Shanaya Kapoor ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त  डांस, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली शनाया कपूर इन दिनों फिल्मों में आने से कही ज्यादा अपने डांस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका बेली डांस अब अपनी चेचेरी बहन जाहन्वी कपूर को भी मात देता नजर रहा है।  शनाया ने अपने इस डांस को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो शकीरा के गाने पर  बेली डांस करती नजर आ रही हैं और उनका साथ उनकी डांस टीचर संजना दे रही हैं।

- Advertisement -

शनाया कपूर शकीरा के बैम्बू और हिप्स डोंट लाई के मिश्रण पर बेली डांस करती देखी जा सकती हैं। शनाया कपूर नें डांस के दौरान क्राप्ट टॉप पहना हुआ है। और अपनी पूरी लगन के साथ इस डांस को करती नजर आ रही हैं।बेली डांस का शैक ब़लीवुड की कई अभिनेत्रियों को रहा है। जिसमें उनकी गिनती में अब शनाया कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। जिसका वीडियो शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए था लिखा था कि, ‘आज दिल से जाग उठा। मेरे करियर की यह नई शुरुआत होने वाली है।

आपको बता दें, शनाया कपूर बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं।  शनाया ने अपने कैरियर की शुरुआत 2020 में आई नेटफ्लिक्स फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से सहायक निर्देशक के रूप में की थी। इस फिल्म में उनकी चचेरी बहन जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं. शनाया कपूर ने भी नेटफ्लिक्स के स्मैश हिट द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में कैमियो अपीयरेंस किया था।

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular