नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों तरह तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे है जो तेजी के साथ वायरल हो रहे है। इनमें सो कुछ वीडियो ऐसे होते है जो दिल दहला देने वाले होते है तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते है। ऐसा ही एक शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़को के बीच हुई लड़ाई का माहौल दिखाई दे रहा है।

हमारे हिन्दू धर्म में शादी के पहले और बाद में कई तरह के रस्में निभाई जाती है। और हर जगह की शादियों की रस्में भी अलग-अलग देखने को मिलती हैं। कुछ जगहों की रस्में तो ऐसी होती हैं कि देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश। ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि रस्म को निभाने के लिए दूल्हा-दुल्हन एक साथ जमीन पर बैठे हुए हैं। उनके उपर एक गमछा को पकड़े लड़के खड़े होकर कोई रस्म निभा रहे हैं। तभी दोनों में गमछा खींचने की रस्म शुरू हो जाती है। और यह खीचातानी की रस्म धीरे-धीरे जंग में बदल जाती है। इनकी जंग से दूल्हा-दुल्हन भी घायल हो जाते हैं।

दोनों ओर खड़े लड़के जिस तरीके से गमछे के साथ खींचतानी की जंग लड़ना शुरू करते हैं, दू्ल्हा-दुल्हन बेहाल हो जाते हैं। वीडियो में आप खुद देख सकते है दुल्हा दुल्हन को कितनी  चोटें आई होंगी। हैरानी की बात तो यह है कि गमछा छीनने की यह जंग काफी देर तक होती है जिसके बाद इसे छुड़ाने के लिए कुछ लोगों को वहां पहुंचना पड़ ही जाता है।