Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentकब हो गई इतनी बड़ी, Arjun Rampal की 21 साल की बेटी...

कब हो गई इतनी बड़ी, Arjun Rampal की 21 साल की बेटी Mahikaa का वीडियो देख हैरान हुए फैंस

बीते मंगलवार की रात को मुंबई में “जियो वर्ल्ड प्लाजा” के लक्जरी मॉल की लांचिंग हुई। इस इवेंट में अंबानी परिवार सहित पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। जिसमें सलमान खान, अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ तथा सोनम कपूर आदि सितारे शामिल हुए हुए थे।

- Advertisement -

लेकिन इस इवेंट में सबसे ज्यादा लाइम लाइट में माहिका रामपाल रहीं, जो की एक्टर अर्जुन कपूर की बेटी हैं। रेड कार्पेट पर लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। बहुत से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर पहचान भी नहीं पा रहें थे। कोई उनको रिया कपूर बता रहा था तो कोई पालक तिवारी बता रहा था।

https://www.instagram.com/reel/CzEd9ePMrC9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cb59db8a-c111-4cb9-bf3a-7be6b33cdf43

- Advertisement -

वेदांत महाजन के साथ की एंट्री

आपको बता दें कि इस इवेंट में माहिका रामपाल ने अपने रुमई बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ एंट्री की थी। वे ब्लू कलर के थाई हाई लिस्ट गाउन को पहने हुए थीं। जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। वहीं वेदांत भी ब्लू एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आये। दोनों ने मीडिया को खूब पोज दिए।

आपको बता दें कि माहिका रामपाल, एक्टर अर्जुन रामपाल तथा मेहर जेसिया की बड़ी बेटी हैं। वे वर्तमान में लन्दन के एक स्कूल से फिल्म का कोर्स कर रहीं हैं। भविष्य में वे फिल्म एक्टिंग या डायरेक्शन में एंट्री कर सकती हैं। वहीं वेदांत महाजन एक एंटरप्रेन्योर हैं। कुछ समय पहले उनका नाम अजय देवगन की बेटी नीसा के साथ भी जुड़ा था। वर्तमान में वे इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमवीएम एंटरटेनमेंट के को-ऑनर हैं।

माहिका रामपाल को देख यूजर हुए हैरान

सोशल मीडिया पर लोग माहिका को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा की “ये क्या अर्जुन रामपाल की बेटी है।” दूसरे ने लिखा की ये कब इतनी बड़ी हो गई है। एक यूजर ने लिखा है कि “जब तक मैंने कैप्शन नहीं पढ़ा, मुझे लगा कि यह सिद्धांत चतुर्वेदी और पलक तिवारी हैं।” कई यूजर ने लिखा है कि यह रिया कपूर की तरह लग रही है। कुल मिलाकर माहिका को देखकर लोग सोशल मीडिया पर काफी हैरान हो चुके थे।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular