Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentकौन हैं Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान, जिसने आते ही...

कौन हैं Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान, जिसने आते ही मुन्ना को कर दिया बेनकाब

नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर आने वाला सलमान खान का रिएलिटी शो बिग ब़ॉस 17 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है जिसमें बदलते समय के साथ बिगबॉस भी अपने कंटेस्टेंट के साथ चाल खेलना शुरू कर दिया है। इस गेम में एक ओर जहां बिग बॉस ने इशा और अभिषेक के बीच आए समर्थ की दोस्ती का खुलासा करके हर किसी  हैरान कर दिया था, तो वहीं उसके बाद इस शो के मजबूत कंटेस्टेंट में छाए रहने वाले मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर भी बिग बॉस ने गाज गिरा दी है।

- Advertisement -

लगातार चर्चा में बने रहने वाले मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी  सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुनव्वर फारुकी एक पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं अब उनकी खुलते लवअफेयर को लेकर कई ऐसी बातें सामने आई है, जिन्हें सुनने व देखने के बाद फैंस का भरोसा भी टूट सकता है। मुनव्वर फारुकी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के अलावा अब एक और गर्लफैड सामने आई है। जिसने बिगबॉस के घर में एंट्री करके ही मुनव्वर पर कई संगीन आरोप लगाए है।

बिग बॉस 17′ के घर में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की गर्लफ्रेंड आयशा खान की अचानक हुई एंट्री से खलबली मच गई है। जिसने उनकी पोल खोलते हुए बताया कि आयशा सिर्फ एक लड़की नहीं हैं, मुनव्वर की जिंदगी में एक साथ कई लड़कियां रही हैं।

- Advertisement -

इसके पहले मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के काफी नजदीक रही एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, उन्होंने भी 18 दिसंबर को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कई खुलासे किए। जिसमें आयशा खान के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्‍होंने साझा किया कि वह उनके “रिश्ते” से अनजान थी और यह स्पष्ट कर दिया कि वह अब उसके साथ जुड़ी नहीं है।

आयशा ने भी मुनव्वर फारुकी पर यह आरोप लगाया है कि वो एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहा है। आयशा ने घर में जाकर यह कहा है कि वो मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। घर में जाते ही आयशा ने मुनव्वर से कई सारी बातों का खुलासा किया है। ऐसे में सभी लोग आयशा के बारे में जानने को बेकरार हैं कि वह कौन है, जिसने घर में जाते ही मुनव्वर का खेल बिगाड़ दिया हैं।

कौन हैं बिग बॉस की नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान?

बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आयशा खान एक मॉडल होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आयशा खान कई म्यूजिक वीडियोज में कई बार नजर आ चुकी हैं। कुछ फेमस गाने की बात करें,तो गिटार, रीबोर्न और मोहब्बत के काबिल हैं। आयशा खान साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं, उन्होंने मुखचित्रम जैसे कई साउथ मूवी में काम किया है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular