Monday, December 22, 2025
HomeGadgetsएक कीड़े बन सकते हैं लखपति, कीमत जान उड़ा जाएंगे होश

एक कीड़े बन सकते हैं लखपति, कीमत जान उड़ा जाएंगे होश

Most Expensive Insect: आपने महंगी गाडी, महंगे स्मार्टफोन, महंगे गहनों और कई महंगी चीजों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने महंगे कीड़े के बारे में सुना है? जी हां आज हम आपको इस पोस्ट में एक ऐसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।

- Advertisement -

यदि आपके हाथ में यह कीड़ा लग जाएं, तो समझिए आपकी किस्मत खुल गई है। जी हाँ ये कीड़ा दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा है, इस कीड़े की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इसको बेचकर ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें खरीद सकते हैं। तो चलिए अब आपको इस कीड़े के बारे में विस्तार से बताते हैं..

कीड़े की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से कुछ समय पहले एक जापानी ब्रीडर ने इस कीड़े को 89,000 डॉलर में लगभग 74.25 लाख रुपये में बेचा था। बता दें कि इस पृथ्वी पर जितने भी कीड़े है ये उनमें सबसे छोटा कीड़ा है, जो देखने में काफी अजीब और दुर्लभ प्रजाति के कीड़ों में से एक है। इस छोटे से और लखपति कीड़े का नाम स्टैग बीटल है, और ये कीड़ा लुकानिडे फैमिली से आता है। बता दें कि इस बेमिसाल कीड़े की पूरी दुनिया में कुल 1200 प्रजातियां पायी जाती हैं।

कहां रहता है स्टैग बीटल कीड़ा

- Advertisement -

आपको बता दें स्टैग बीटल कीड़ा कूड़े-कचरे में रहता है, जी हाँ यह कीड़ा सड़ती हुई लकड़ी को खाता है। दरअसल ये कीड़ा कूड़े-कचरे में इसलिए पाया जाता है क्योंकि इनको सूखी और सड़ी लकड़ी में रहना बहुत पसंद है।

इस कीड़े की उम्र के बारें में बताएं तो इस कीड़े की उम्र 7 साल के करीब होती है, और ये कीड़े फलों के रस, पेड़ के रस और पानी पर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। बता दें कि इस कीड़े के सिर पर काले रंग के 5 इंच लंबे सींग होते हैं, और ये सिर्फ गर्म जगहों पर ही रहना पसंद करता है।

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular