वर्तमान समय में फेस्टिव सीजन चल रहा है। इस समय लोग स्मार्टफोन की काफी खरीदारी कर रहें हैं। यदि आप भी कोई प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो हम आपको यहां Oppo के एक बेहतरीन फोल्डेबल फोन के बारे में बता रहें हैं।
जिसको आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन का नाम OPPO Find N3 है। इस फोन पर कंपनी काफी तगड़ी छूट दे रही है साथ ही इसमें आपको काफी बेहतरीन फीचर्स भी दिए जा रहें हैं। आइये अब आपको इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
Oppo Find N3 Flip की कीमत तथा ऑफर्स
आपको बता दें कि इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपए है। इस फोन पर आपको कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहा है। लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि इस फोन पर आपको 12000 रुपए का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
इसके अलावा आपको इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को 24 माह के 0 डाउन पेमेंट के आधार पर भी खरीद सकते हैं। इस फोन पर आपको कंपनी 8000 का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इस फोन पर आपको 1 साल के लिए स्क्रीन प्रोटक्शन का लाभ भी दिया जा रहा है। इस फोन को आप शैम्पेन गोल्ड और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Oppo Find N3 Flip के ख़ास फीचर्स
आपको बता दें कि इस फोन में आपको ड्यूल सिम की सुविधा दी जाती है। इसमें आपको 7.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जाती है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस डिस्प्ले में आपको 2268 x 2440 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। एंड्रॉइड 13 पर यह फोन रन करता है। इसका टच सैंपलिंग रेट 240 हर्ट्ज है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर इसमें दिया गया है। इसमें आपको 16 जीबी की रैम दी गई है। जिसको आप 12 जीबी तक एक्सपैंड कर सकते हैं। इस फोन में आपको 512 जीबी की स्टोरेज भी मिलती है।
Oppo Find N3 Flip के कैमरा फीचर्स
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसके अंतर्गत आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। इसमें दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया हुआ है। इसमें एक तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल दिया हुआ है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए दो कैमरे दिए गए हैं। जिनमें से एक 20 मेगापिक्सल का कैमरा है तथा दूसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए हुए हैं।
