Tuesday, December 30, 2025
HomeGadgetsआपके आधार कार्ड पर चल रहें हैं कितने फर्जी सिम, बताएगी यह...

आपके आधार कार्ड पर चल रहें हैं कितने फर्जी सिम, बताएगी यह वेबसाइट, ऐसे कर सकते हैं ब्लॉक

आज के समय में आधार कार्ड बेहद जरुरी दस्तावेज बन चुका है। इसको कई प्रकार के जरुरी कार्यों में यूज किया जाता है। अब लोग इसको पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल करने लगे हैं।

- Advertisement -

आपको यदि कोई सिम लेना है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड से सिम जारी हो जाता है तथा हमें उसका पता तक नहीं लग पाता है। इसी कारण कई बार लोग फ्रॉड का शिकार भी हो जाते हैं।

अतः आपको यह पता होना चाहिए की आपके आधार कार्ड से कितने सिम जारी हुए हैं। इसका पता आप किस प्रकार से लगा सकते हैं। इसी के बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहें हैं।

- Advertisement -

DoT की वेबसाइट करेगी आपकी मदद

इसके लिए आपको DoT की वेबसाइट की मदद लेनी होती है। इस पोर्टल को “टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर” का नाम भी दिया गया है। इसके जरिये आप जान सकते हैं की किस आधार नंबर पर कितने सिम चल रहें हैं। आपको सबसे पहले https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर विजिट करना होता है तथा यहां पर आपको अपना नंबर एंटर करना होता है।

अब आपको रिक्वेस्ट OTP ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। आपके मोबाइल पर अब एक ओटीपी भेजा जाता है। इसको आपको वेबसाइट पर बने बॉक्स में डालना होता है। अब आपको आपके आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर शो हो जाएंगे। यहां पर यदि आप किसी अनजान नंबर को देखते हैं तो आप उसको बंद कराने के लिए रिक्वेस्ट भी दर्ज करा सकते हैं।

इसके लिए आपको अनजान नंबर के सामने दिए गए ब्लॉक या रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। हालांकि यह सर्विस अभी सभी राज्यों में उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्दी ही इसको पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular