Wednesday, December 31, 2025
HomeGadgetsJio लांच करने जा रहा है यह जादुई डिवाइस, बटन दबाते ही...

Jio लांच करने जा रहा है यह जादुई डिवाइस, बटन दबाते ही Wi-fi जोन बन जाएगा आपका घर

आपको बता दें कि 19 सितंबर से रिलायंस जिओ की और से एक पोर्टेबल इंटरनेट सर्विस शुरू होने जा रही है। इस सर्विस का नाम Jio AirFiber है। इससे आप अपने घर या ऑफिस में आसानी से इंटरनेट को प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -

यदि आप अपने लिए भी हाई स्पीड ब्रॉडबैंड लेने का विचार कर रहें हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। बता दें कि 19 सितंबर को जिओ नई इंटरनेट वॉयस सर्विस को लांच कर रहा है। जिसके तहत यूजर्स 1.5 Gbps की स्पीड प् सकते हैं।

क्या है Jio AirFiber

जानकारी दे दें की यह रिलायंस जिओ का एक पोर्टेबल डिवाइस है। इस डिवाइस के थ्रू आप हाई स्पीड डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इस डिवाइस में आपको 5G इंटरनेट की सुविधा मिलती है। इस डिवाइस के थ्रू आपको 1gbps की स्पीड प्रदान की जायेगी।

- Advertisement -

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसको आप एक से दूसरी जगह पर आसानी से कैरी कर सकते हैं। इस डिवाइस को इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसको आपको बस प्लग इन करना होता है तथा इसको ऑन करना होता है। जिसके बाद में यह डिवाइस 5G का उपयोग करके खुद ही अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट हो जाएगा।

जान लें Jio Fiber और Jio AirFiber में फर्क

Jio Fiber में कनेक्टिविटी के लिए वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबल का यूज किया जाता है। जब की Jio AirFiber प्वाइंट टू प्वाइंट रेडियो एक्टिव से कनेक्ट होता है। Jio Fiber में आपको 1 Gbps की स्पीड मिलती है। जब की Jio AirFiber में आपको 1.5 Gbps की स्पीड मिलती है।

Jio Fiber आपको व्यापक कवरेज इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। जब की Jio AirFiber वायरलेस तकनीक से वीणा व्यापक कवरेज के कनेक्ट हो सकता है। Jio Fiber की कीमत 6,000 रुपये है तथा Jio AirFiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन से थोड़ा महंगा है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular