Nokia और Lava के फोन्स को भारत के लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ही कंपनियां काफी समय से भारत में बिजनेस कर रहीं हैं इसी कारण लोग इन पर भरोसा भी करते हैं। आज के समय में फ्लिप फोन्स का क्रेज काफी कम हो गया है लेकिन अब इन दोनों कंपनियों के फ्लिप फोन्स को आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइये अब हम आपको बताते हैं कि इन दोनों कंपनियों के फोन्स में से कौन सा सबसे ज्यादा बेहतर है।

Nokia फ्लिप फोन

आज आपको नोकिया 2660 फ्लिप फोन के बारे में बताया जा रहा है। इस फोन को आप अमेजन से 4449 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको बड़ा कीपैड पैनल दिया गया है। जिसकी सहायता से आप आसानी से फोन को ऑपरेट कर सकते हैं। इस फोन में आपको 2.8 इंच की डिस्प्ले भी दी जाती है। इसमें एक इमरजेंसी बटन दिया गया है। जिसकी सहायता से आप अपने 5 जानकार लोगों के नंबर एड कर सकते हैं। इस फोन को आप 5 प्रकार के ब्राइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Lava फ्लिप फोन

लावा के इस फोन को आप 2 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने ट्रेडिशनल फ्लिप फोन डिजाइन में लांच किया है। इसमें आपको कीपैड डिजाइन भी दिया गया है। इस फोन में आप इसकी मैमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले आपको दिया जाता है। इसमें 1200 mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है। इसकी बॉडी को पोलीकार्बोनेट से निर्मित किया गया है तथा इसमें आपको एक वीजीए कैमरा भी दिया जाता है।