नई दिल्ली: देश में 4G शुरू होने के बाद से नए नए स्मार्ट फोन की बाढ़ सी आ गई, कई कंपनियां यहां एक से बढ़ कर एक फोन बाजार में उतार रही हैं, लेकिन कुछ कंपनियां ऐसे फीचर्स के साथ अपने फोन को लॉन्च किया है जो लोगों के दिलों में बस गई हैं।  और देश के फोन बाजार में उनका कब्जा हो गया है। इसी तरह की एक फोन निरामाता कंपनी है Redmi कंपनी। Redmi कंपनी आज देश में स्मार्टफोन के लिए जानी मानी कंपनी बन गई है, जो सस्ते और शानदार स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। ग्राहकों के लिए कंपनी एक बार फिर से मया फोन लाने वाली है, और यह होगा Redmi Note 12 Pro 5G फोन, आने वाले इस नए स्मार्ट फोन की खासियतें जो आई हैं उससे यह धाकड़ फोन फिर से लोगों के दिलों पर राज करेगा।

बीते दिनों Redmi कंपनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था कंपनी ने इस पोस्ट के में आधिकारिक घोषणा की थी कि Redmi Note 12 Pro सीरीज भारतीय बाजार में उतरने वाली है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद मोबाइल खरीदने वालों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। Redmi के इस नए फोन में आखिर ऐसी क्या खासियतें हैं, देखते हैं इस आर्टिकल में।

Redmi Note 12 Pro 5G डिस्प्ले

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्ट फोन में कंपनी 120 Hz का रिफ्रेश रेट दे रही है इसके साथ 6.67 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया जा रहा है, इस स्मार्ट फोन के डिस्प्ले में 1200 nits ब्राइटनेस मिलेगा। कंपनी इस फोन के डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दे रही है।

Redmi के अपकमिंग स्मार्ट फोन Redmi Note 12 Pro 5G में  स्नैप ड्रैगन के साथ 4th  जेनरेशन का 1 प्रोसेसर दिया जा रहा है।

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्ट फोन में कंपनी जो कैमरा दे रही है उसकी Camera Quality बेहद शानदार होगी। कंपनी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। इस फोन का मेन कैमरा 48MP का होगा और 8 MP के अल्ट्रा लेंस के साथ 2 MP का सेंसर देखने को मिलेगा। जो लोग सेत्फी प्रेमी हैं और वीडियो कॉलिंग करते हैं उनके लिए इस फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इस फओन  कैमरे बेहद खास होंगे जो फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करसकते हैं।

Redmi Note 12 Pro 5G बैटरी बैकअप

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्ट फोन के साथ कंपनी 33W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है और 5,000mAh की नॉनरिमूवल बैटरी मिलेगी। इसके अलावा जो सबसे खास बात है वो है कंपनी द्वारा स्मार्टफोन में 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाना जोइस फोन को हमेशा अपडेट करके रखेगा।

Redmi Note 12 Pro 5G की कीमत

Redmi कंपनी का Note 12 Pro 5G स्मार्ट फोन की कीमत को देखें तो इसका 4GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाला फोन 17999 रुपये से 19999 रुपये में मिलेगा।