Tuesday, December 30, 2025
HomeGadgetsअगले 3 साल तक धमाल मचाएंगे Xiaomi के ये धांसू फोन, खूबियां...

अगले 3 साल तक धमाल मचाएंगे Xiaomi के ये धांसू फोन, खूबियां जान खुश हो जाएगा दिल

आपको जानकारी दे दें कि Xiaomi अगले माह अपने Redmi Note 13 को लाइनअप लांच करेगी। 4 जनवरी को होने वाले इवेंट में Redmi Note 13, Redmi Note 13 pro+ तथा Redmi Note 13 pro को शमिल किया जा सकता है हालांकि चीन में इन डिवाइस को पहले ही लांच किया जा चुका है। लीक में यह जानकारी सामने आई है कि इन फोन्स में तीन बड़े एंड्रायड अपडेट दिए जाएंगे।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि इन डिवाइस को एंड्रायड 13 पर आधारित MIUI 14 सॉफ्टवेयर स्किन के साथ में पेश किया जाएगा। इन फोन्स को तीन साल तक बड़े एंड्रायड अपडेट्स तथा 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए भी जाएंगे। लेटेस्ट फीचर्स मिलते रहने के कारण ये फोन्स कई साल तक आउटडेटेड नहीं होंगे।

- Advertisement -

Redmi Note 13 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले आपको जानकारी दे दें कि इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें आपको 16MP का सेल्फी कैमरा फ्रंट में दिया जाएगा। इन फोन्स में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इनका स्टैंडर्ड मॉडल 108MP कैमरे के साथ आ सकता है। इस सीरीज के pro+ मॉडल में 200MP कैमरा दिया जा सकता है। इनमें आपको 5000mAh की दमदार बैटरी दी जायेगी।

HyperOS की नहीं मिलेगी अपडेट

जानकारी दे दें की शाओमी की और से खुद का आपरेटिंग सिस्टम HyperOS पेश किया गया है। अतः यह माना जा रहा था कि कंपनी के फोन्स को अब इसी सॉफ्टवेयर का हिस्सा बनाया जाएगा हालांकि टिप्सटर ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है और कहा गया है कि फोन्स को HyperOS का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ शाओमी डिवाइसेज के लिए जून 2024 के बीच HyperOS अपडेट को रिलीज किया जाएगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular