Tuesday, December 30, 2025
HomeGadgetsमहंगे फोन्स की नैया डुबाने आ रहा है 24GB रैम का यह...

महंगे फोन्स की नैया डुबाने आ रहा है 24GB रैम का यह फोन, कौड़ियों के दाम मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

आज हम आपको स्मार्टफोन निर्माता कंपनी itel के एक जबरदस्त फोन के बारे में बता रहें हैं। itel के फोन्स सस्ते होने के साथ साथ काफी अच्छे फीचर्स वाले होते हैं। इसी कारण लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। अब itel भारत में ही अपना एक नया फोन लांच करने की योजना पर काम कर रही है।

- Advertisement -

अभी तक मिली जानकारी से पता लगा है की कंपनी फरवरी 2024 में itel P55, itel P55 Plus और itel P55 T नामक फोन्स को भारत में लांच कर सकती है। इनकी डिटेल्स फिलहाल लीक हो गई है। इसी आधार पर हम आपको बताते हैं की इन फोन्स में आपको क्या सुविधाएं दी जाएंगी।

24 GB की मिलेगी RAM

रिपोर्ट्स की मानें तो itel P55 इस कंपनी का सबसे ख़ास फोन होगा। इसमें आपको 24GB की रैम की सुविधा दी जायेगी। इतनी रैम का यह भारत में पहला फोन होगा। इसके अलावा itel P55+ स्मार्टफोन में आपको सुपर फास्ट 45W चार्जिंग की सुविधा दी जायेगी।

- Advertisement -

कब तक होगा लांच

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की पावर सीरीज में तीन नए फोन्स लांच किये जाएंगे। हालांकि अभी तक लांच डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन बताया जा रहा अहइ की फरवरी माह में इसकी घोषणा हो सकती है।

रैम तथा स्टोरेज

इन फोन्स में आपको बड़ी बैटरी के साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है की itel P55+ स्मार्टफोन में 45W का फ़ास्ट चार्जर आपको दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 16GB रैम की सुविधा भी दी जायेगी साथ ही इसमें 256GB स्टोरेज भी मिलेगी। itel P55+ में इंडस्ट्री फर्स्ट लेदर फिनिश शामिल किया जाएगा। जो की परफॉर्मेंस के मामले में सबसे शानदार है।

जबरदस्त होंगे कैमरा फीचर्स

itel P55 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है की इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें AI क्लियर डुअल कैमरा भी दिया जा सकता है। इस फोन में आपको 24GB जीबी रैम दी जायेगी। 8 एक्चुअल रैम और +16 जीबी वर्चुअल रैम की सुविधा इस फोन में आपको मिलेगी। कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है की यह फोन प्रीमियम बिल्ड के यूनीक डिजाइन के साथ एंट्री करेगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular