Rajasthan Election Result 2018 Live विधानसभा चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इसबार पांचो ही राज्यों में भाजपा को कड़ी हार मिल रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम दोनों के लिए संकट की घडी बन रहा है। देखा जाए तो रुझान दोनों ही पार्टियों के पक्ष में जाते नहीं दिख रहे। राजस्थान में सरकार कांग्रेस बना रही है। रुझान आने के साथ ही राजस्थान कांग्रेस कार्यालय पर भारी भीड़ देखि जा रही है। मिजोरम में भाजपा को करारी हार मिल रही है। छत्तीसगढ़ भी भाजपा से दूर चला जा रहा है। एक भी राज्य में भाजपा मजबूत स्थिति में नहीं है। सभी राज्यों में भाजपा कांग्रेस मुक्त का सपना स्वयं पर भी वसीभूत होते देखते रही है।
भाजपा मुक्त पांचो राज्य
राजस्थान विधानसभा चुनाव हो या अन्य चार राज्य के चुनाव परिणाम, भाजपा की हार मोदी के उस सपने को चूर चूर कर रही जो सत्ता में आने के साथ ही देखा गया था। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाले मोदी खुद भाजपा को पांच राज्यों से मुक्त होते हुए देख रहे हैं। राजस्थान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों से अगर भाजपा की हार होती है तो सीधे लोकसभा और राज्य सभा सीटों पर इसका असर पड़ेगा। आखिर मोदी ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया या फिर स्थानीय नेताओं की मनमानी के आगे घुटने टेकने पर मजबूर थे। राजस्थान में वसुंधरा के भारी विरोध के बावजूद चेहरा नहीं बदलने पर यह हार देखनी पड़ी। मध्यप्रदेश में शिवराज ने भाजपा की थोड़ी लाज बचाई है जो हार का अंतर् कम करके। मिजोरम में भाजपा ने 11 बजे तक अपना खाता रुझानों में भी नहीं खोला।